8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: तालाब में मिले युवक-युवती के शव, दुपट्टे के कपड़े से बंधे हुए थे, लड़की की हो चुकी थी सगाई

राजस्थान के सिरोही जिले में युवक-युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 11 Jul 2025, 12:05 PM IST

love couple

Photo- Patrika

सिरोही/मंडार। जेतावाड़ा पंचायत के ग्राम वासाडा में गंगाधाम मंदिर के पास तालाब में गुरुवार शाम को युवक-युवती के शव मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को बाहर निकालकर मंडार पीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।

युवती की सगाई हो चुकी थी

युवक की पहचान वासडा निवासी विपुली कोली तथा युवती की पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती की सगाई कहीं और हो चुकी थी। मृतक युवक की मां ने दो दिन पूर्व मंडार थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

पता चला तो तालाब की ओर दौड़े ग्रामीण

थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित ने बताया वासाडा के गंगाधाम मंदिर के पास तालाब में युवक-युवती के शव पानी में होने की ग्रामीणों से सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला।

दोनों शव दुपट्टे के कपड़े से बंधे थे। ग्रामीणों तथा परिवार ने युवक की शिनाख्त वासाडा निवासी विपुल कुमार (19) पुत्र चूनाराम कोली के रूप में की। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की गुमशुदी की रिपोर्ट दो दिन पूर्व उसकी मां तारा देवी ने दर्ज करवाई थी।

आठ जुलाई रात्रि से लापता था विपुल

विपुल आठ जुलाई रात्रि से लापता था। पुलिस ने दोनों शवों को मंडार मोर्चरी में रखवाया। युवक के लापता होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

प्रेम संबंध की बात आ रही सामने

परिजन बीते दो दिनों से उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं। युवक के परिजनों का कहना है कि युवक और एक युवती के बीच प्रेम संबंध थे। ऐसे में उन्हें संदेह है कि युवती के परिजनों ने ही दोनों की हत्या कर दी है।

दोनों की हत्या की गई है या दोनों ने आत्महत्या की है। वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।