6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के सात दिन बाद ही भागी दुल्हन, पीड़ित दूल्हा पहुंचा थाने

नई नवेली दुल्हन कई दिन तक घूंघट भी नहीं उठाती है। मगर यहां जंक्शन में एक दुल्हन विवाह के सात दिन बाद ही आभूषण वगैरह उठाकर फरार हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
du.jpg

सांकेतिक तस्वीर

हनुमानगढ़. नई नवेली दुल्हन कई दिन तक घूंघट भी नहीं उठाती है। मगर यहां जंक्शन में एक दुल्हन विवाह के सात दिन बाद ही आभूषण वगैरह उठाकर फरार हो गई। पीडि़त दूल्हे ने इस संबंध में इस्तगासे के माध्यम से जंक्शन थाने में दुल्हन सहित चार जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार वेदप्रकाश पुत्र दीवानचन्द अरोड़ा निवासी गांधीनगर, जंक्शन का आरोप है कि दशरथ सिंह, जसवीर सिंह व विजय सिंह ने उसकी शादी रीमा मलिक (40) नामक महिला से 29 मई 2022 को कराई थी। वह इटावा की रहने वाली है। उसकी पूर्व में साहबराम नामक व्यक्ति से शादी हुई। बाद में साहबराम की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : चार बच्चों का पिता मुम्बई से ले आया नई दुल्हन,पहली पत्नी पहुंची पुलिस थाने

वेदप्रकाश का आरोप है कि उससे शादी करने के करीब सात दिन बाद रीमा मलिक ने अपने पीहर मिलने जाने की मंशा जाहिर की। इसके बाद वह घर से सोने-चांदी के जेवरात समेटकर अपने साथ ले गई। वह कई दिन तक वापस नहीं लौटी तो विवाह कराने वाले बिचौलियों से संपर्क किया। मगर उन्होंने ने भी कोई बात नहीं सुनी। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हेड कांस्टेबल के कपड़े उतरवाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो और फिर..


बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग