6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांचे चिकित्सा केन्द्र, कई को थमाए नोटिस

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले के कई चिकित्सा केन्द्रों का शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई तरह की कमियां पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए गए।

2 min read
Google source verification
जांचे चिकित्सा केन्द्र, कई को थमाए नोटिस

जांचे चिकित्सा केन्द्र, कई को थमाए नोटिस

जांचे चिकित्सा केन्द्र, कई को थमाए नोटिस
- सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण
- पुनरावृत्ति होने पर एमओ पर कार्रवाई
हनुमानगढ़. जिले के कई चिकित्सा केन्द्रों का शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई तरह की कमियां पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए गए। कई जनों को कारण बताओ नोटिस भी थमाए गए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तथा लापरवाही की पुनरावृत्ति हुई तो संबंधित एमओ पर भी कार्रवाई की जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने खण्ड संगरिया की सीएचसी ढाबां तथा पीएचसी मालारामपुरा, दीनगढ़, नुकेरां, पीएचसी चक हीरासिंहवाला और पीएचसी किशनपुरा उत्तराधा का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ स्वास्थ्य निरीक्षक संतकुमार बिश्नोई भी थे। सीएमएचओ ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थानों में कोविड-19 संबंधी सुविधा, विभागीय योजनाओं की प्रगति आदि के बारे में जानकारी ली। नि:शुल्क दवा योजना, नि:शुल्क जांच योजना, ओपीडी, लेबर रूम, संस्थागत प्रसव, मेडिकल बायो वेस्ट निस्तारण, साफ-सफाई, दवाइयों की जांच, स्वास्थ्य केन्द्र में उपयोग हो रहे मेडिकल उपकरणों की स्थिति, उनकी साफ-सफाई, आरसीएच रजिस्टर, परिवार कल्याण, आरसीएच सेवाओं आदि का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले स्टाफ को कारण बताओ नोटिस दिया गया। आरसीएच डिलीवरी, एचआरपी, ओपीडी, आईपीडी, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य कई रिकॉर्ड अपूर्ण मिलने पर उनको शीघ्र पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट कार्यालय को भिजवाने का निर्देश दिया गया। लापरवाही बरतने वाले स्टाफ को कार्य के प्रति कर्मठ रहने के निर्देश देते हुए सीएमएचओ ने कहा कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर संबंधित मेडिकल ऑफिसर्स के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कार्यालय स्टाफ की आपात बैठक में सीएमएचओ ने कहा कि सभी कार्मिक अपने कार्यालय समय पर पहुंचे। गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण शत-प्रतिशत होना चाहिए। पीसीटीएफ सॉफ्टवेयर पर समय पर एंट्री करवाई जाए। चिकित्सा अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करे। पीपीआईयूसीडी, अन्तरा इन्जेक्शन, नसबंदी की कम उपलब्धि पर सीएमएचओ ने नाराजगी जताई।