24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एबीवीपी अधिवेशन का समापन… रोजगार, शिक्षा सुधार और महिला सुरक्षा पर मंथन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में जारी 53 वें अधिवेशन के समापन पर मंगलवार को गांवों में लघुकुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने, महिला सुरक्षा और
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 29 Dec 2017, 2:50 PM IST

jail

जयपुर

आगरा रोड जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में जारी 53 वें अधिवेशन के समापन पर मंगलवार को गांवों में लघुकुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने, महिला सुरक्षा और शिक्षा सुधार पर मंथन हुआ।

परिषद के अध्यक्ष रतन सिंह शेखावत ने बताया कि परिषद के अजीत मीणा समेत कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार ,विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में सुधार कर समानता, निजी कॉलेज का नियमीकरण फीस की निर्धारित सीमा, नशामुक्त समाज शिक्षा संस्था में शिक्षकों की कमी दूर करने, पाठ्यक्रम में महापुरुष जीवनी को शामिल करना, कोचिंग ट्यूशन पर रोक, डिजिटल इण्डिया के लिए प्रायोगिक तकनीकि को शिक्षा से जोडऩे, शिक्षा में संस्कृत को समावेश कर बढ़ावा देन, सरकारी बजट का 13 प्रतिशत युवाओं के रोजगार पर खर्च करने समेत कई प्रस्ताव पारित किया गया।

वही जितेन्द्र सिंह ने राज्य में भूमि अतिक्रमण किसान आन्दोलन, स्वास्थ्य व्यवस्था चुनौती का सामना करने, छात्रसंघ के अध्यक्ष टीना चौहान ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस की शिक्षा देकर सशक्तिकरण पर जोर दिया। परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री निवासी ने किसान, मजबूर और हमारी संस्कृति और संस्कार के संचार पर जोर दिया।

नई कार्यकारिणी का गठन
इस दौरान जयपुर , जोधपुर , चितौड़ तीनों प्रान्त के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जयपुर प्रान्त की कार्यकारिणी में क्रमश : रामेन्द्र सिंह राठौड़ व सत्य प्रकाश चौधरी को प्रान्त उपाध्यक्ष, लोकेश प्रताप कोषाध्यक्ष, नरेश पालीवाल प्रान्त कार्यालय का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा विक्रम चौधरी अतीश नेत्रिवल उपेन्द्र रावल प्रगति माथुर को प्रान्त सह मंत्री बनाया गया। जोधपुर प्रान्त में बलवीर चौधरी, अनुराग नागर, रवि राव को उपाध्यक्ष, अनीता शर्मा व देवेन्द गहलोत को प्रान्त सह मंत्री बनाया गया।

चित्तौड़ प्रान्त में डॉ. शिव लाल राजेन्द्र गौ, डॉ. पीयूष को उपाध्यक्ष व गुन्जन झाला जयेश जोशी गजेन्द्र राठौड़, प्रवीण रोत को सह मंत्री के पद से मनोनीत किया गया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र नाइक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो आनन्द पालीवाल, प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव, जयपुर प्रान्त के संगठन मंत्री अर्जुन तिवाड़ी आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग