13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: 19 साल के इकलौते बेटे की मौत, करंट ने ले ली जान, अगले महीने कनाडा जाने वाला था

Youth Died Due To Electric Shock: राजस्थान के नाथवाना गांव में खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से 19 साल के हरमन सिंह की मौत हो गई। युवक अगले महीने कनाडा जाने वाला था और उसका वीजा भी लग चुका था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया।
2 min read
Google source verification
Youth Died Due To Electric Shock

मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका

जिस घर में अगले महीने बेटे के कनाडा रवाना होने की तैयारियां चल रही थीं वहां अब मातम पसरा हुआ है। बेहतर भविष्य के सपने संजोए 19 साल के युवक की खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ के संगरिया में ढाणी चक 1 डीएलपी गांव नाथवाना निवासी हरमन सिंह (19) पुत्र कुलवंत सिंह जटसिख खेत में पानी निकालने के लिए मोटर चलाने गया था। इसी दौरान मोटर के स्टार्टर में तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि स्टार्टर लगाते समय उसमें से धुआं निकलने लगा। परिजनों ने इसे सामान्य खराबी समझते हुए मिस्त्री को बुलाने की बात कही लेकिन कुछ ही देर बाद हरमन सिंह करंट की चपेट में आ गया।

करंट लगने से हुई मौत

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अगले महीने जाने वाला था विदेश

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर गोदारा ने बताया कि हरमन सिंह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। परिजनों ने बताया कि उसका कनाडा का वीजा लग चुका था और अगले महीने वह विदेश जाने वाला था। घर में उसके नए जीवन की शुरुआत को लेकर तैयारियां चल रही थीं। परिवार को उम्मीद थी कि बेटा विदेश जाकर अपने और परिवार के सपनों को पूरा करेगा, लेकिन अचानक हुए हादसे ने सभी उम्मीदों को तोड़ दिया।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरमन सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए ग्रामीण और रिश्तेदार लगातार पहुंच रहे हैं। गांव में हरमन सिंह की मौत को लेकर गहरा दुख व्याप्त है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग