16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच किलो चूरा पोस्त सहित तीन लाख 70 हजार रुपए नगदी बरामद

पांच किलो चूरा पोस्त सहित तीन लाख 70 हजार रुपए नगदी बरामद - पुलिस ने की कार्रवाई - एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
ndps-act

पांच किलो चूरा पोस्त सहित तीन लाख 70 हजार रुपए नगदी बरामद

हनुमानगढ़. राज्य में प्रतिबंधित पांच किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी करते हुए संगरिया क्षेत्र के हरिपुरा गांव में एक जने को पुलिस ने तीन लाख ७० हजार रुपए नगदी सहित एनडीपीएस में गिरफ्तार किया है। मामले के अनुसार संगरिया पुलिस थाना के एसआई रणवीरसिंह की टीम मंगलवार को गश्त पर थी। वार्ड 12 चौराहे की दुकान के गेट पर खड़ा व्यक्ति उन्हें देखकर भागा और दुकान में से पोलीथीन थैली निकालकर सामने बने नोहरा में घुस गया। शक होने पर आरोपी सुभाषचन्द्र (४२) पुत्र बृजलाल/ बिरजाराम मेघवाल से पुलिस ने कमरा खुलवाया। उसमें रखे नरमा को हटाकर थैली जांचने पर पांच किलाग्राम चूरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। दुकान में गल्ले में तीन लाख ७० हजार रुपए पोस्त बिक्री रकम भी मिली। तफतीश एसआई लक्ष्मणसिंह को सौंपी गई। रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि नेटवर्क बारे में मालूमात हो सके।


गांव ढ़ाबां में 528 पव्वे देसी मदिरा सहित आरोपी गिरफ्तार

संगरिया उप-तहसील गांव ढाबां में मकान के दरवाजे पर देसी शराब की पेटियां रखकर बेचने की फिराक में बैठे अमरचंद (59) पुत्र गगांजल जाट चक छह बीजीपी-ए ढाबां को आबकारी एक्ट में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी ढाबां के हवलदार विजयसिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में कांस्टेबल रामनिवास व शंकरलाल ने वार्ड 17 में मंगलवार शाम को कार्रवाई करते हुए 11 पेटियां गत्ता बरामद की हैं। जिनमें 528 पव्वे देसी मदिरा सादा मिलीं। मामले की तफतीश एसआई रणवीर सिंह के सुपुर्द की गई ।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग