लेकिन रेलवे प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। इसके चलते नागरिक अब आंदोलन उग्र करेंगे। छात्र नेता दुर्गाप्रताप सिंह शेखावत, बबलू कश्यप, गोकूल सिंह शेखावत, राजेश पुरी, दीपक कुक्कड़, रोहित स्वामी, महेंद्र शर्मा, व्यापारी नेता विजय बलाडिय़ा, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जयपाल जैन, विजय महेंद्रा, कांग्रेस नेता रणवीर सिहाग, फूल सिंह, मुल्खराज शर्मा, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा, आत्म सम्मान सेवा संस्थान के संरक्षक मनोज चांदलिया, अध्यक्ष जरनैल सिंह, श्रमिक नेता रामकुमार आदि मौजूद थे। जाब्ता रहा तैनात विभिन्न नागरिक संगठनों की ओर से पूर्व में आंदोलन की सूचना के दृष्टिगत स्टेशन पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी की। जीआरपी व आरपीएफ के अलावा जंक्शन थाने का स्टॉफ स्टेशन पर मौजूद रहा।