26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hanumangarh: शादी का झांसा देकर देह शोषण का मामला, मां-बाप की सेवा करने आरोपी के घर गई थी तलाकशुदा महिला

Hanumangarh Crime: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि जबरन लिव-इन रिलेशन के कागजों पर उससे हस्ताक्षर करवाए गए। महिला की पहले भी एक शादी हो चुकी थी।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Police

राजस्थान पुलिस (फाइल फोटो-पत्रिका)

हनुमानगढ़। गोगामेड़ी पुलिस थाना में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने और बच्चे को मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने लिव-इन रिलेशनशिप के कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर शादी का झांसा देकर देहशोषण का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

महिला ने बताया कि साल 2019 में उसका विवाह अन्यत्र हुआ था। पति और ससुराल की तरफ से मिल रही प्रताड़ना के चलते पिछले 5 सालों से वह अपने पीहर में रह रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि विनोद कुमार नाम का व्यक्ति अपने वृद्ध माता-पिता की सेवा के बहाने उसे अपने घर ले गया।

जबरन लिव-इन के कागजों पर हस्ताक्षर कराने का आरोप

5 अगस्त 2024 को शराब के नशे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उससे लिव-इन रिलेशनशिप के कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद लगातार शादी का झांसा देकर देहशोषण करने लगा।

महिला के जेवरात भी रखा आरोपी

महिला ने बताया कि उसका पहला विवाह जिसके साथ हुआ था, वहां से उसने तलाक ले लिया था। ऐसे में जो उसके पास जेवरात थे, उसको भी आरोपित ने अपने घर में रख लिया। ये सब करने के बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया।

अन्य महिलाओं पर साजिश रचने का आरोप

इस मामले में महिला ने आरोपित विनोद कुमार के अलावा उसकी मां कमला, पिता रामेश्वर और दो अन्य महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अन्य लोगों पर महिला ने साजिश रचने व आरोपित का सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : युवक ने 17 साल की लड़की को ब्लैकमेल करके किया बलात्कार, घर से निकलती थी तो करता था पीछा

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग