25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: सड़क पर बिखरा मिला ये नशीला पदार्थ, तो देखकर दंग रह गए लोग, ले जाने लगे झोलियां भर कर…

अलसुबह सड़क पर इतनी मात्रा में बिखरा पड़ा डोडा पोस्त देख कर लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा। जबकि पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन भी की...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 21 Dec 2017, 5:11 PM IST

doda post

संगरिया। जिले की सड़क पर सुबह लोगों को डोडा पोस्त भारी मात्रा में बिखरा पड़ा मिला, जिसके बाद वहां आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में अपनी झोलियां भरनी शुरु कर दी। तो वहीं कुछ ने बुहारी से सड़क तक साफ करके डोडा एकत्र करने में जुट गए। अलसुबह सड़क पर इतनी मात्रा में बिखरे पड़े डोडा पोस्त देख कर लोगों में काफी कौतूहल का विषय बना रहा।

सुबह-सुबह लोगों की अचानक पड़ी नजर-

बता दें कि सुहब जब लोग अपने घरों से निकल घूमने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर सड़क पर बिखरे पड़े इस डोडा पोस्त पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना मिलने पुलिस मौके पर आई और काफी दूर तक छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। जबकि मामले पर एएसआई मघर सिंह ने बताया कि किसी वाहन में रखी डोडा पोस्त भरी थैली का मुंह खुल गया होगा और बिखरते हुए चला गया। थाना प्रभारी मोहरसिंह पूनियां के साथ पुलिस ने रतनपुरा चौराहा, भगतपुरा रोड़ तक ऐसे वाहन की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

Read More: झालावाड़ डबल मर्डर मामला:बाहुबलियों का गांव में ऐसा खौफ की नहीं हो सका दम्पति का अंतिम संस्कार

सूचना के बाद इलाके में मच गया सनसनी-

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार सुबह जैसे ही लोग घरों से घूमते हुए निकले उन्हें भगतपुरा रोड़ पर लकड़ीनुमा टुकड़े बिखरे हुए मिले। किसी ने उठाकर सूंघा और परखा तो डोडा पोस्त होने की बात पता चली। इस पर जैसे ही ये सूचना वायरल हुई, आस-पड़ौस और गली-मोहल्ले के लोगों के अलावा पोस्त सेवन करने वालों की भीड़ जमा हो गई। एक-दूसरे से ज्यादा लेने की होड़ मच गई। लोगों के मुताबिक, ये डोडा पोस्त ताजा और गीला था। संभवत: राजस्थान से पंजाब ले जाकर इसे चूरे के रुप में परिवर्तित कर बेचने के लिए ही तस्करी कर परिवहन किया जा रहा था। चालक को थैले का मुंह खुलने का पता नहीं चला और डोडा बिखर गया।

Read More: VIDEO : कुंड में मिला मां व 8 साल के बेटे का शव, तीन भाइयों की हुई थी तीन सगी बहनों से शादी

प्रदेश में पोस्त पर है बैन-

बताया जा रहा है कि भगतसिंह चौक के पास दुकानों के आगे लगे शैड में फंसने से डोडा पोस्त की बोरी फट गई। उसके बाद लंबी दूर तक डोडा पोस्त बिखरता चला गया। गौरतलब है कि पिछले साल 31 मार्च 2016 से राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान में पोस्त पर प्रतिबंध है फिर भी इस तरह डोडा पोस्त तस्करी सवालिया निशान पैदा करती है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग