19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताऊ ने ताउम्र किसानों व कमजोर वर्ग के लिए उठाई आवाज

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती शनिवार को जंक्शन जाट भवन में मनाई गई। इस मौके पर सर्व समाज के लोगों ने चौधरी देवीलाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जाट भवन अध्यक्ष इंद्रपाल रणवा ने बताया कि चौ. देवीलाल की नीतियां पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।  
less than 1 minute read
Google source verification
ताऊ ने ताउम्र किसानों व कमजोर वर्ग के लिए उठाई आवाज

ताऊ ने ताउम्र किसानों व कमजोर वर्ग के लिए उठाई आवाज

ताऊ ने ताउम्र किसानों व कमजोर वर्ग के लिए उठाई आवाज
-पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोले वक्ता

हनुमानगढ़. पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती शनिवार को जंक्शन जाट भवन में मनाई गई। इस मौके पर सर्व समाज के लोगों ने चौधरी देवीलाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जाट भवन अध्यक्ष इंद्रपाल रणवा ने बताया कि चौ. देवीलाल की नीतियां पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उनकी ओर से तैयार नीतियों के आधार पर जनहित की कई दूसरी नीतियां भी बनी हैं। उन्होंने बुजुर्गों को पेंशन जैसी बड़ी सौगात दी ,इसके चलते आज बुजुर्ग सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं। ताऊ ने किसानों का कर्ज भी माफ किया था। कृषि क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार नहरी पानी उपलब्ध करवाया। प्रत्येक गांव में सड़कों क जाल बिछाया और हर सड़क को शहरों के साथ जोड़ा गया, ताकि किसान अपनी ऊपज को आसानी से मंडियों में ला सके। उनकी सुविधा के लिए ट्रैक्टरों का टोकन टैक्स भी समाप्त किया। जाट समिति अध्यक्ष के जोतराम नोजल ने कहा कि चौधरी देवीलाल एक युग पुरुष थे। उन्होंने जीवनभर किसानों व कमजोर वर्ग के लिए आवाज उठाई। चौधरी देवीलाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था थे जिन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया। इस मौके पर जाट भवन अध्यक्ष इंद्रपाल रणवा, जाट समाज समिति अध्यक्ष जोतराम नोजल, रघुवीर गोदारा, राजेंद्र मुंड, विनोद झुरिया, कपिल सहारण, अनिल थोरी, इंद्राज देग, जयपाल झोरड़, वेदप्रकाश घोटिया, सुनील भाकर, संदीप जांगू ,राकेश बन्ना सहित सर्वसमाज के लोग मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग