8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Effect : बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, खराबे का सही आंकलन हो तो मिले राहत

Weather Effect : हनुमानगढ़ जिले में बेमौसम वर्षा व ओलावृष्टि से रबी फसलाें को नुकसान हुआ है। इससे किसान मायूस हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब सरकार खराबे का सही आंकलन करे तो कुछ राहत मिले।

2 min read
Google source verification
crop_damage_.jpg

Weather Effect : हनुमानगढ़ जिले में बेमौसम वर्षा व ओलावृष्टि से रबी फसलाें को नुकसान हुआ है। इससे किसान मायूस हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब सरकार खराबे का सही आंकलन करे तो कुछ राहत मिले। बीमा कंपनी के अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया है कि वह खराबे की सूचना कंपनी के टोल फ्री नंबर पर 72 घंटे के भीतर दें। ताकि उनके क्लेम सेटलमेंट में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। इस बीच कलक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को खेतों में जाकर बरसात व ओलावृष्टि से हुए नुकसान को देखा। इस दौरान कुछ जगहों पर खराबा मिलने पर इसकी रिपोर्ट तैयार करने की बात कही।

कलक्टर कानाराम ने नोहर तहसील क्षेत्र के गांव मंदरपुरा, गोरखाना, जबरासर,जोखासर, गांव रानीसर, बाच्छूसर,मेघाना, भादरा के डूंगराना, रासलाना, गांव सागड़ा, अमरपुरा, जोगीवाला में रबी फसलों का अवलोकन किया। इस मौके पर कलक्टर ने कृषि अधिकारियों, बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर समय पर और शुद्धता के साथ फसल कटाई प्रयोग संपादित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा की फसल कटाई प्रयोग के अनुसार ही किसानों को फसल में हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। खेतों में फसलों के निरीक्षण के दौरान कृषकों ने कलक्टर को बताया कि क्षेत्र में सरसों और गेहूं की फसल में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त चने की फसल में भी नुकसान हुआ है। किसानों ने कहा कि उन्हें फसलों में हुए नुकसान का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। कृषि विभाग हनुमानगढ़ के सहायक निदेशक बीआर बाकोलिया ने बताया कि जहां तेज ओलावृष्टि हुई है, वहां पर नुकसान अधिक है। जहां-जहां केवल बारिश हुई है, वहां इतना नुकसान नहीं है। खराब मौसम की वजह से सरसों की कटाई में करीब एक पखवाड़े की देरी होगी। इससे मंडी में फसल देरी से आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : ... तो राजस्थान के इस जिले में खत्म हो जाएगा एसपी का पद!, सामने आ रही ये बड़ी वजह

जिले में इतने क्षेत्र में नुकसान की सूचना
हनुमानगढ़ जिले में इस बार करीब छह लाख हेक्टैयर में रबी फसलों की बिजाई हुई है। कृषि विभाग के सहायक निदेशक बीआर बाकोलिया के अनुसार दो मार्च 2024 को हुई बारिश व ओलावृष्टि से पल्लू तहसील की ग्राम पंचायत दनियासर, सेखचुलिया, बरमसर में नुकसान 5 से 10 प्रतिशत रहा है। इसी प्रकार नोहर तहसील की ग्राम पंचायत परलीका,रामगढ़, ढीलकी जाटान, गोगामेड़ी, उज्जलवास में ओले गिरने से लगभग 1500 हेक्टैयर सरसों में 15 से 30 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। चने में 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका है। भादरा तहसील की आधी ग्राम पंचायत में हल्की ओलावृष्टि से दस से पंद्रह प्रतिशत सरसों के लगभग 10000 हेक्टेयर में खराबा हुआ है। चने के 5000 हेक्टैयर में पांच से दस प्रतिशत नुकसान की आशंका है। प्रारंभिक आंकलन में इस तरह की सूचना सामने आई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कही ऐसी बड़ी बात

टोल फ्री नंबर पर दर्ज होगी शिकायत
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रमेशचंद्र बराला के अनुसार बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से कटी हुई फसल के खराब होने की आशंका है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचना के अनुसार किसान की बीमित फसल कटाई से 14 दिवस तक बीमित है। जिन किसानाें ने रबी 2023-24 के तहत फसल बीमा करवा रखा है। वह किसान 72 घंटे के भीतर जिले की संसूचित बीमा कंपनी, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के टोल फ्री नंबर 1800-4196-116 तथा 1800-1809-519 तथा क्रॉप इंश्योरेंस एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।