6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिमों और दलितों के बाद अब यूपी में ब्राह्मण युवक की जानवरों की तरह पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

तीन युवकों ने एक युवक का अपहरण कर की बेदम पिटाई गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात आई सामने

2 min read
Google source verification
mob_lynching.png

हापुड़. मॉब लिंचिंग में दलितों और मुस्लिमों की बेरहमी से पिटाई के बाद अब यूपी में एक ब्राह्मण युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। युवक की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई है कि हम आपको उसका वीडियो भी नहीं दिखा सकते हैं। लेकिन वारदात ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि देश में लोग किस मानसिक स्थिति में पहुंच गए हैं। जहां लोग छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: प्याज के दाम में एक हफ्ते में 50 प्रतिशत तक की आई गिरावट, जानिए आज का भाव
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है। यहां दबंग युवकों ने एक युवक की बेदम पिटाई करने के बाद उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। युवक को नंगा कर बेस बॉल के डंडों से पिटाई की गई। युवक की इतनी बुरी तरह पिटाई की गई कि युवक को पीटते-पीटते बेस बॉल का डंडा तक टूट गया। बताया जाता है कि जिस युवक की पिटाई की गई है। वह थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर का रहने वाला है। युवक का नाम लकी पंडित बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि लकी की कुछ दिन पहले कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दबंग युवकों ने करीब एक हफ्ते पहले लकी को जबरन कार में बैठाकर एक खेत में ले गए और उसके बाद लकी को बुरी तरह पीटने के साथ ही उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें: नोटबंदी के 3 वर्ष बाद अब भी यहां बदले जा रहे हैं पुराने 500 और हजार रुपए के नोट

अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस के अधिकारी आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं। बताया जाता है कि दो आरोपियों की पहचान हो गई है। इन में से एक का नाम अतुल त्यागी और दूसरे का नाम दीपक है। वहीं, तीसरे के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है।