8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तहसील में चोरों का धावा, सोती रही पुलिस, कैश समेत भारी मात्रा में स्टाम्प ले उड़े चोर, देखें वीडियो-

हापुड़ सदर तहसील में अधिवक्ताओं के चैंबरों से नगदी और स्टाम्प चोरी

less than 1 minute read
Google source verification
hapur

कोतवाली से सटी तहसील में चोरों का धावा, सोती रही पुलिस कैश समेत भारी मात्रा में स्टाम्प ले उड़े चोर, देखें वीडियो-

हापुड़. सदर तहसील में रविवार रात बेखौफ चोरों का आतंक देखने को मिला है। नगर कोतवाली की नाक के नीचे बेखौफ चोरों ने वकीलों के तीन चैंबरों को निशाना बनाया है। चोर तीनों चेंबर से हजारों की नगदी और हजारों के स्टाम्प चोरी कर फरार हो गए। वहीं कोतवाली पुलिस बड़े आराम से सोती रही। घटना के बाद वकीलों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया है।

यह भी पढ़ें- नशे में टल्ली हाई प्रोफाइल महिला ने सरेआम सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस को भी नहीं बख्शा, देखें वीडियो-

आपको बता दें कि सदर तहसील हापुड़ नगर कोतवाली से बिलकुल मिली हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात बेखौफ चोरों ने कोतवाली की नाक के नीची बनी सदर तहसील को ही अपना निशाना बना लिया। यहां तहसील में बने तीन वकीलों के चैंबर से हजारों की नगदी और हजारों के स्टाम्प चोरी कर फरार हो गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। वकीलों का आरोप है की पुलिस ने मामले की कोई सुनवाई नहीं की और उल्टे पांव लौट गई। इस घटना के बाद से वकीलों में काफी रोष व्याप्त है।

शादी से पहले लड़कियां होने वाले दूल्हे की ऐसे कर रही जासूसी और खंगाल रही उनके अतीत से जुड़े राज, देखें वीडियो-