16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली की रात अचानक घर पहुंचे युवक तो शुरू हो गई मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात- देखें वीडियाे

Highlights देर रात परिवार वालों के साथ मारपीट करने पहुंचे युवक परिवार ने लगाया मारपीट और फायरिंग का आरोप सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच में जुटी पुलिस

2 min read
Google source verification
screenshot_from_2019-10-28_16-48-55.png

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में दबंगों का कहर उस वक्त देखने को मिला। जब दिवाली की रात पूजा कर घर में सोये परिवार पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि युवक उसे पिटते हुए घर से बाहर लेकर आ गये। जहां जमकर मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पटाखों से तेज आवाज को लेकर दिवाली की रात दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोग हुए घायल

जानकारी के अनुसार, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के न्यू आर्य नगर निवासी के रहने वाले जागेश ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दीपावली का त्यौहार मनाने के बाद घर में जाकर सो रहे थे। इसबीच ही रात करीब 11:30 बजे उसके दरवाजे को किसी ने खुलवाने का प्रयास किया, जागेश ने दरवाजा खोला तभी मोहित,विक्रम,राहुल अन्य लोग मारपीट करने लगे। बचाओ-बचाओ का शोर मचाने पर पड़ोस से गुड्डू व रविंदर आ गए और बीच-बचाव करने लगे। तभी आरोपियों ने हथियार लेकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गये। मारपीट और फायरिंग की यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसमें एक युवक तमंचा लेकर भागता नजर आ रहा है।

दिवाली के दिन एसपी ने उठाया चौंकाने वाला कदम, जिले के थानों में तैनात पुलिसकर्मियों में मची खलबली

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी रिकॉर्ड में ली है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से मारपीट हो रही है। इसी को देखते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।