
सड़क पर भिड़े पति-पत्नी और ब्वॉयफ्रेंड, PC- X
हापुड़ : वेलेंटाइन डे पर मेरठ रोड फ्लाईओवर उस समय जंग का मैदान बन गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर उसके प्रेमी के साथ देख लिया। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और बीच सड़क तीनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। राहगीरों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो भी बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई और शांति भंग में चालान किया गया।
स्थानीय मोहल्ले में रहने वाले दंपति के दो बच्चे हैं। पति को लंबे समय से पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध का संदेह था। शनिवार को पत्नी के घर से निकलते ही उसने बाइक से उसका पीछा किया। मेरठ रोड फ्लाईओवर पर पति ने पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया और वहीं रोक लिया।
रुकते ही तीनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो जल्द ही धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पति ने युवक का कॉलर पकड़ लिया, जवाब में युवक ने भी हाथापाई की। इसी दौरान पति ने युवक का गला दबोच लिया। पत्नी बीच-बचाव करती रही और दोनों को अलग करने की कोशिश करती दिखी।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले आई। पूछताछ के बाद शांति भंग की कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
Published on:
14 Feb 2026 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
