18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुड की खुशबू से महकने लगा West UP, दाम में निकला चीनी से आगे

हापुड की गुड मंडी को एशिया की बड़ी गुड मंडियों में गिना जाता है। हालांकि पश्चिमी उप्र में मुजफ्फरनगर और बागपत के अलावा मेरठ में भी बड़े पैमाने पर गुड बनाया जाता है। दशहरे के बाद से अब गुड की आवक शुरू हो गई है। इस बार गुड के दाम ने पहले ही चीनी को पछाड़ दिया है। इस समय गुड का भाव 1650 रुपये का चालीस किलो है। वहीं फुटकर में 45 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हापुड की गुड मंडी से गुड देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता है। वहीं कुछ व्यापारी विदेश में भी गुड को एक्सपोर्ट करते हैं।

2 min read
Google source verification
गुड की खुशबू से महकने लगा पश्चिमी उप्र, दाम में निकला चीनी से आगे

गुड की खुशबू से महकने लगा पश्चिमी उप्र, दाम में निकला चीनी से आगे

एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी हापुड में गुड़ की आवक शुरू हो गई है। पहले दिन गुड़ के मूल्य ने चीनी को पछाड़ दिया है। गुड़ 1650 रुपये का 40 किलो बिक गया। वहीं फुटकर में गुड का भाव 45 रुपये किलो है। गुड व्यापारियों ने गुड़ लाने वाले कोल्हू संचालकों का स्वागत किया। हापुड की गुड मंडी नए गुड़ की खुशबू से महक उठी है। बता दें कि पश्चिमी उप्र के जिलों में गुड़ का उत्पादन एक अक्तूबर से शुरू हो गया है। पश्चिमी उप्र को एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी माना जाता है। हापुड,मेरठ,बागपत, मुजफ्फरनगर,शामली और बिजनौर में बना गुड पूरे देश में सप्लाई होता है।

पश्चिमी उप्र में गुड बनाने के करीब 10 हजार कोल्हू हैं। जिनमें से करीब 5 हजार मेरठ और हापुड के अलावा बुलंदशहर में हैं। जबकि मुजफ्फरनगर में गुड बनाने के करीब तीन हजार कोल्हू हैं। गुड पश्चिमी उप्र का सबसे बड़ा ग्रामीण उद्योग है। इस उद्योग से करीब 50 हजार लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से जुड़़ा हुआ है। अभी चीनी मिलों में पेराई सत्र नहीं शुरू हुआ है। इस बार आगामी 15 अक्तूबर के बाद चीनी मिलों में पेराई सत्र की शुरूआत होगी। लेकिन गुड के कोल्हू एक अक्तूबर से चल गए हैं। इस समय चीनी का थोक मूल्य 3500 से 3700 के बीच है। जबकि चाकू गुड़ का भाव इस बार 1650 रुपये प्रति 40 किलो है। गुड़ लड्डू 1580, खुरपा गुड 1450 और शक्कर 1560 रुपये प्रति 40 किलो बिक रही है।

यह भी पढ़ें : गन्ना किसान के लिए ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की तिथि अब 20 अक्टूबर तक बढ़ी


प्रदेश सरकार ने गुड़ के महत्व को देखते हुए इसे एक जनपद एक उत्पाद में शामिल किया है। गुड़ के उत्पादन और गुणवत्ता पर अब लगातार कार्य किया जा रहा है। दि गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके मित्तल ने बताया कि गुड़ सत्र का शुभारंभ हो गया है। 15 अक्तूबर तक गुड़ की आवक और तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस समय पुराना गुड 3500 रुपये प्रति कुंटल बिक रहा है। रेवड़ी और गजक का सीजन अब शुरू हो चुका है। ऐसे में पुराने गुड़ की खपत उसमें होने के चलते मांग काफी बढ़ी है।