
Madhya Pradesh assembly elections 2023 . चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाने वाले राजनीतिक दलों और अन्य उम्मीदवारों में से यदि कोई पसंद नहीं है तो नोटा का बटन दबा सकते हैं। चुनाव आयोग ने 2013 के विधानसभा चुनाव से मतदाताओं के लिए यह विकल्प लागू किया था। जिले में मतदातों ने नोटा का उपयोग खूब किया है। साल 2013 और 2018 के चुनावों में नोटा तीसरे नंबर पर रहा।
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में ओबीसी की हरदा सीट पर भाजपा से कमल पटेल, कांग्रेस से डॉ. आरके दोगने सहित निर्दलीय, बसपा व अन्य कुल 12 प्रत्याशी मैदान में उतरे। इस चुनाव में 1,98,649 मतदाता थे। 1,50,403 वोट वैध पाए गए।
कुल 74.38 प्रतिशत वोटिंग हुई। चुनाव में कांग्रेस के रामकिशोर दोगने 74607 वोट मिलने पर जीते थे। दूसरे नंबर पर भाजपा के कमल पटेल को 69,956 वोट मिले। बसपा की सरोज चौरसिया को 1914, विनय शर्मा निर्दलीय को 1320, राजेंद्र पटेल को 1318, समाजवादी जन परिषद की शमीम मोदी को 856, विक्रांत को 489 वोट मिले। इस चुनाव में नोटा को 3326 वोट मिले। नोटा तीसरे नंबर पर रहा।
2018 में भी खूब पसंद आया नोटा
2018 के विधानसभा चुनाव में हरदा की ओबीसी सीट पर भाजपा से कमल पटेल और कांगेस डॉ.रामकिशोर दोगने के बीच मुख्य टक्कर रही। इसमें कुल 1,98,649 मतदाता थे। इनमें से 1,55,629 ने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से 3326 वोट नोटा को मिले। टिमरनी में भाजपा से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे संजय शाह का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी व उन्हीं के भतीजे अभिजीत शाह से था। 6 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे। कुल 1,69,055 मतदाता थे। 1,37,732 लोगों ने मतदान किया। इस चुनाव में लोगों की नाराजी इस कदर रही कि नोटा को 4048 लोगों ने अपना वोट दिया।इस चुनाव में यहां नोटा चौथे स्थान पर रहा। मैदान में अपनी तकदीर आजमा रहे अन्य प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले।
टिमरनी में भी नंबर तीन रहा
साल 2013 के ही चुनाव में एसटी के लिए आरक्षित टिमरनी सीट पर 7 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा के संजय शाह और कांग्रेस के रमेश राधेलाल इवने के बीच मुकाबला हुआ। चुनाव में 1,59,043 मतदाता थे। मतदान में 1,16,764 वोट वैध पाए। भाजपा के संजय शाह को 62502 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के रमेश इवने को 45995 वोट मिले। भागीरथ को 2397, रामदीन को 2372, बसपा के लक्ष्मीनारायण को 2159, निर्दलीय वीरेंद्र सिंह को 1339 वोट मिले। इसमें सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए 3391 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
Updated on:
19 Oct 2023 02:14 pm
Published on:
19 Oct 2023 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
