हरदाPublished: Oct 09, 2022 04:32:01 pm
Shailendra Sharma
संदिग्ध हालत में नर्मदा नदी के पुल से नीचे गिरी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष...
हरदा. हरदा जिले के हंडिया तहसील में रविवार को नर्मदा नदी के पुल से अचानक संदिग्ध हालत में भाजपा नेत्री नर्मदा नदी में जा गिरी। राहत की बात ये है कि जिस वक्त भाजपा नेत्री नदी में गिरी तभी नदी में होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद थी जिन्होंने तुरंत रेस्क्यू कर भाजपा नेत्री की जिंदगी बचा ली और उन्हें बोट की मदद से किनारे पर लेकर आए। भाजपा नेत्री को फिलहाल हंडिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बताई जा रही है। नर्मदा नदी में गिरने वाली भाजपा नेत्री का नाम नीलू चौहान बताया जा रहा है जो कि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष हैं।