26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरदा में भाजपा पूर्व पार्षद के बेटे का निधन, चौंका देगी मौत की वजह

Former BJP Councilor : भाजपा के पूर्व पार्षद धर्मेंद्र माली के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। डेढ़ साल पहले वो कोमा में चला गया था। जब से ठीक हुआ तो उसे दौरे पड़ने लगे, संभवत: इसी से तंग आकर उसने ये कदम उठाया है।
2 min read
Google source verification
Former BJP Councilor

Former BJP Councilor (भाजपा के पूर्व पार्षद के बेटे ने लगाई फांसी Photo Source- Patrika)

Harda News :मध्य प्रदेश के हरदा शहर के वार्ड नंबर- 30 से भाजपा के पूर्व पार्षद धर्मेंद्र माली के 19 वर्षीय बेटे तरुण माली ने शनिवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बेटे की मौत की खबर घर वालों को रविवार सुबह उस समय लगी, जब काफी देर बीत जने के बाद भी बेटा कमरे से बाहर नही आया। घर वालों ने जब उसके कमरे में जाकर देखा तो वो फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिवार द्वारा घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा किया। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द भी कर दिया गया है।

मृतक के पिता और पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले तरुण कोमा में चला गया था। इसके बाद से वो बार - बार दौरे पड़ने की समस्या से परेशान रहने लगा था। अपनी इस बीमारी के चलते उसने लंबे समय से घर से निकलना तक छोड़ दिया था। पिता ने बताया कि, शनिवार को भी तरुण को दो बार दौरे पड़े थे। रात करीब 12 बजे तक वह अपने छोटे भाई के साथ कमरे में ही मौजूद था। इसके बाद उसने कब और कैसे ये कदम उठा लिया, इसकी जानकारी किसी को नहीं लग सकी।

घर के ऊपरी कमरे में की आत्महत्या

मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, शहर के कुलहरदा मोहल्ले में रहने वाले 19 वर्षीय तरुण माली ने अपने घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर त्महत्या की है। रविवार सुबह परिजन की नजर उस पर पड़ी तो वो फंदे पर लटका था और तबतक उसकी मौत भी हो चुकी थी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।