25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भाजपा 50 करोड़ लेकर पहुंची, 1 वोट के बदले दे रहे 5 हजार’, दतिया उपचुनाव के बीच जीतू पटवारी का गंभीर आरोप

Datia-By-Election : हरदा की कृषि उपज मंडी में किसान महाचौपाल और हल्ला बोल आंदोलन को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने दतिया उपचुनाव को लेकर कहा यहां की जीत कांग्रेस की सत्ता में वापसी की नींव बनेगी।
2 min read
Google source verification
Datia-By-Election

Datia-By-Election (दतिया उपचुनाव के बीच जीतू पटवारी का गंभीर आरोप Photo Source- patrika)

Harda News :मध्य प्रदेश में भाजपा से जनता बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। अब दतिया के उपचुनाव में भाजपा की हार तय है। कांग्रेस की यही जीत मध्य प्रदेश में सत्ता की वापसी के लिए उसकी नींव बनेगी। पूरी भाजपा 50 करोड़ रुपए लेकर दतिया पहुंची है। हर वोटर को 5-5 हजार रुपए प्रति वोट तक देने की तैयारी की जा रही है। ये बात मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सूबे के हरदा में आयोजित कार्यकर्म में कही।

आपको बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को हरदा जिले की कृषि उपज मंडी में किसान महाचौपाल और हल्ला बोल आंदोलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मूंग खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर हाइवे पर चक्काजाम करने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज करने की निंदा की। उन्होंने सीएम को चेतावनी देत हुए कहा कि 3 अगस्त तक लिमिट नहीं बढा़ई तो मूंग उत्पादक जिलों में किसानों के साथ कांग्रेस चक्काजाम करेगी।

पटवारी का बड़ा दावा

पटवारी ने आगे ये भी कहा कि, वे किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इससे नाराज भाजपा उनके परिजन पर झूठे केस लाद रही है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, 2028 में कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले एमएसपी कानून लागू करेंगे, जिसमें तय एमएसपी ने नीचे उपज खरीदी करने वालों पर केस दर्ज होंगे। सभा में किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे भी मौजूद रहे।

अमेरिका से हुई ट्रेड डील पर केंद्र सरकार को घेरा

अपने संबोधन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार और अमेरिका के बीच फार्मिंग सेक्टर में हुई ट्रेड डील को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, ये ट्रेड डील किसानों को बट्टा लगाने का काम करेगी। इससे किसान आत्महत्या का ग्राफ बढ़ेगा।

बच्चों के भविष्य पर बोले पटवारी

पटवारी ने ये भी कहा कि, भाजपा के नेता अपने बच्चों के लिए तो बेहतर भविष्य चाहते हैं, लेकिन दूसरों के बच्चों को नफ़रत और कट्टरता की राजनीति में उलझाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि, भगवान राम का नाम तो बहाना है। असल में वोट से लेकर चंदा तक चुराना है। ये भाजपा का ज़माना है!