
lightning strike damages house burns hanuman flag, बिजली गिरे से जला हनुमानजी का झंडा और छत में हुआ छेद (SOURCE-PATRIKA)
Harda Lightning Strike Damage: मध्यप्रदेश के हरदा में शुक्रवार शाम को हुई बारिश के दौरान एक घर पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। आकाशीय बिजली शहर के वार्ड 32 के अंतर्गत आने वाली मां गुलाबसिटी कॉलोनी के एक घर की छत पर गिरी। जिससे इलाके के रहवासी दहशत में आ गए। बिजली घर की छत पर गिरी, जिसके कारण छत पर लगा हनुमानजी का झंडा जल गया और छत के आर-पार एक बड़ा छेद हो गया। इसके अलावा आसमानी बिजली ने छत पर बैठे कबूतर की जान ले ली। वहीं गर्जना की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए।
मां गुलाबसिटी कॉलोनी में रहने वाले संकेत श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली उनके घर की छत पर गिरी है। उन्होंने घर की छत पर कॉलम के निकले लोहे के सरिए में हनुमानजी का झंडा बांधकर रखा था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उनके घर की छत पर लगे झंडे पर गिरी। जिसने झंडे के बीच वाले हिस्से को जला दिया। वहीं ऊपर से लेकर कमरे के अंदर की छत में बड़ा छेद कर दिया। छत के टुकड़े कमरे में गिरने से परिवार के लोग घबरा गए। कुछ देर बाद जब बारिश रुकी तो वो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर की छत पर पहुंचे। जहां उन्होंने छत पर बैठे रहने वाला कबूतर मरा पड़ा था। श्रीवास्तव ने कहा कि आकाशीय बिजली उनके घर की छत पर गिरी है लेकिन ये हनुमानजी की कृपा है कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
संकेत श्रीवास्तव ने बताया कि आकाशीय बिजली से जहां उनके घर की छत को नुकसान पहुंचा है। वहीं उनके घर सहित आसपास के घरों में लगे बिजली के उपकरण भी खराब हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में लगे पंखे, इन्वर्टर आकाशीय बिजली की गर्जना से खराब हो गए हैं। वहीं कॉलोनी में रहने वाले अन्य लोगों के घरों की टीवी, फ्रिज, पंखे भी आकाशीय बिजली के कारण जल गए। इस घटना में सभी लोगों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।
Updated on:
24 Jul 2026 08:04 pm
Published on:
24 Jul 2026 08:04 pm
