23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेमावर-हंडिया के बीच नर्मदा नदी पर 120 करोड़ से बन रहा फोरलेन ब्रिज

फोरलेन ब्रिज बनने के बाद इंदौर और नागपुर जाने के लिए आसान होगी लोगों की राह

less than 1 minute read
Google source verification
harda.jpg

हरदा. भारतमाला परियोजना के अंतर्गत देवास जिले की कन्नौद तहसील के ग्राम ननासा से हरदा के पिड़गांव तक 47.5 किमी में फोरलेन का निर्माण हो रहा है। योजना के तहत हंडिया की नर्मदा नदी पर करोड़ों की लागत से ब्रिज भी बनाया जा रहा है। फोरलेन मार्ग और पुल बनने से जिले के लोगों की इंदौर आने-जाने की राह आसान हो जाएगी। वर्तमान में पुल का काम जोरशोर से चल रहा है।

जानकारी के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जरिए ननासा से पिड़गांव तक फोरलेन मार्ग का निर्माण 867 करोड़ से किया जा रहा है। इसमें नेमावर से हंडिया तक नर्मदा पर ब्रिज का निर्माण भी शामिल है। यह पुल हंडिया में श्री शिव करुणाधाम मार्ग से नेमावर में नर्मदा के मेल घाट के आगे तक बनेगा। हंडिया और नेमावर के बीच लोक निर्माण विभाग और मप्र सेतु निर्माण निगम लिमिटेड के जरिए मुंबई की एक कंपनी ने 46 साल पहले नर्मदा नदी पर ब्रिज का निर्माण किया था। 24 सितंबर 1976 को टू लेन पुल का काम शुरू हुआ था, जो 5 दिसंबर 1981 को तैयार होकर चालू हो गया था। लंबाई 697.34 मीटर है और ऊंचाई 24.00 मीटर है। पुल 17 पिलरों पर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- भाई पर था पत्नी से अवैध संबंध होने का शक, खून से रंग डाले हाथ

रेलवे ओवरब्रिज भी बनेगा
हरदा से टेमागांव तक 30 किमी में 550 करोड़ की लागत से फोरलेन बायपास भी बनाया जा रहा है। ग्राम उड़ा के रेलवे गेट से खिड़कीवाला के पास तक रेलवे ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा की तरफ से आने वाले वाहन यहीं से निकल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- विवाहिता की आंखों पर पट्टी बांधकर दो लोगों ने की क्रूरता की हदें पार, जानिए पूरी घटना