15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश का कहर : 5 घंटे में 8 इंच बारिश, बाइक सहित पुल से बहा युवक, देखें वीडियो

24 घंटों में जिले में 11.8 मिमी बारिश, कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम,नदी नालों में आया उफान

less than 1 minute read
Google source verification
harda.jpg

हरदा. शनिवार को जिले में कहीं कहीं झमाझम तो कहीं बूंदाबांदी हुई। रविवार को भी तेज बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। हरदा जिले में बीते 24 घंटों में 11.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते सप्ताह की तरह एक बार फिर से जिले में तेज बरसात का सिलसिला शुरू हुआ है। बीते तीन दिनों से खिरकिया विकासखंड व हंडिया तहसील के कई गांवों में तेज बारिश हो रही है, लेकिन हरदा व टिमरनी में बारिश अपेक्षाकृत कम या बूंदाबांदी वाली ही हो रही है। जिले में अब तक 1086.1 मिमी. औसत बारिश हुई है।

खिरकिया में 5 घंटे में 8 इंच बारिश
हरदा जिले के खिरकिया में शनिवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक 5 घंटे 8 इंच से ज्यादा बारिश हुई। खिरकिया के इतिहास में यह सबसे कम समय में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। बारिश के कारण आधा दर्जन वार्डों में लोगों के घरों में पानी भरा गया जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। वार्ड 3 की कांग्रेस पार्षद किरण आठनेरे ने कहा कि नगर परिषद ने बारिश से पहले नालों व नालियों की सफाई नहीं कराई,जिससे यह हालात बने।

देखें वीडियो-

नाले में बाइक सहित बहा युवक,बची जान
खरिकिया में हुई तेज बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ गए और कई जगहों पर पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहने लगा। टेमलाबाड़ी में भी नाला ओवर फ्लो हो गया और पुलिया के ऊपर से बह रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने नाला पार करने की कोशिश की और वो बाइक सहित नाले में बह गया। हालांकि राहत की बात ये है कि युवक तैरना जानता था जिससे वो किसी तरह तैर कर किनारे लग गया। नाले में बहने वाले युवक का नाम विजय नायक बताया गया है।

देखें वीडियो-