हरदाPublished: Oct 12, 2023 08:38:49 am
Sanjana Kumar
MP Election 2023 : 1962 से अस्तित्व में आई टिमरनी विधानसभा सीट से 2003 तक एससी के लिए रिजर्व रही। पहली बार इस सीट से 1962 और 67 का चुनाव कांग्रेस के धन्नालाल चौधरी जीते...
mp election 2023 : हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में आई थी। अब तक हुए 13 चुनावों में क्षेत्र की जनता ने 6 बार कांग्रेस के उम्मीदवार को प्रतिनिधित्व का मौका दिया। 5 बार भाजपा के प्रत्याशी को चुना। एक बार जनता पार्टी और एक बार निर्दलीय पर भरोसा जताया। जनता पार्टी से चुनाव लड़े मनोहरलाल राठौर बाद में अलग-अलग सालों में तीन बार भाजपा से भी चुनाव लड़े और जीते। वहीं पहली बार साल 2008 में निर्दलीय लड़कर जीते संजय शाह बाद के दो चुनाव भाजपा के टिकट पर लडकर जीते। इस सीट को किसी एक राजनीति दल का गढ़ नहीं कहा जा सकता है। 1962 से अस्तित्व में आई टिमरनी विधानसभा सीट से 2003 तक एससी के लिए रिजर्व रही। पहली बार इस सीट से 1962 और 67 का चुनाव कांग्रेस के धन्नालाल चौधरी जीते।