5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगल शिव सिटी की महिलाएं बोलीं,कॉलोनाइजर ने किया गुमराह,सुविधाएं दिलाएं

हरदा. छोटी हरदा वार्ड 32 में स्थित मंगल शिव सिटी की दर्जनों महिलाओं ने कॉलोनाइजर द्वारा बुनियादी सुविधाओं के नाम पर गुमराह करने की शिकायत करते हुए कलेक्टर ऋषि गर्ग से कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने एडीएम डॉ.नार्गाजुन बी.गौडा की अध्यक्षता में टीम बनाई है। एसडीएम आशीष खरे व तहसीलदार आरके झरबड़े इसमें सदस्य हैं। यह टीम 7 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।

less than 1 minute read
Google source verification

हरदा

image

Mahesh bhawre

Aug 03, 2023

 मंगल शिव सिटी की महिलाएं बोलीं,कॉलोनाइजर ने किया गुमराह,सुविधाएं दिलाएं

The women of Mangal Shiv City said, colonizer misled, provide facilities

-कॉलोनी की महिलाओं ने कहा कि वे कॉलोनाइजर ने विज्ञापन के जरिए जिन सुविधाओं का वादा किया था,वे नहीं दी। बीते साल 23 नवंबर को भी शिकायत की थी,लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनाइजर ने साल 2014 में काम शुरू किया। जिसे एसडीएम हरदा ने कालोनी विकास की अनुमति अनुमति दी थी।

बंधक रखे प्लाॅट बेचे:
कॉलोनी निवासी संगीता,ज्योति,नीलिमा,राजंती,ममता,छाया आरती, वर्षा, वंदना, प्रियंका,

अलका,नेहा, अर्चना मालवी, माया रेखा ज्योति मालवीय सुशीलाबाई ने कहा कि विकास कार्य कराने के लिए बंधक रखे प्लॉट एक पक्षीय बेच दिए। शुरू में कॉलोनी वैध बताई थी।जिसमें भव्य प्रवेश द्वार,कवर्ड कैंपस,सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल खेल मैदान,पार्क,मंदिर अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम, सीसी रोड, पेवर्स ब्लाक के साथ, नल कनेक्शन, स्ट्रीट लाईट,पानी की टंकी,संपपेल का जिक्र था। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में अभी 50 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं,लेकिन कॉलोनाइजर ने वे शर्तें पूरी नहीं की जो कहीं थीं। कॉलोनी में न तो सड़क हैं न संवपेल बना और न ही पानी की सप्लाईकी पाइप लाइन डाली। सीपरेज लाइन का कनेक्शन सेप्टिक टैंक में नहीं करने से खुली नाली से पूरी कालोनी में बदबू आ रही है।निर्मित भवनों में सेप्टिक टैंक नहीं बनाए,जिससे कालोनी में बीमारी का खतरा बना रहता है।

इनका कहना है
मंगल शिवसिटी कॉलोनी के संबंध में महिलाओं ने शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में संयुक्त जांच टीम बनाई है। यह टीम 7 दिन में रिपोर्ट देगी। फिर आगे कार्रवाई की जाएगी।

-ऋषि गर्ग,कलेक्टर,हरदा