2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामाजिक समरसता का दिया सन्देश धूमधाम से मना डॉ. आंबेडकर का जन्मदिन

बाबा साहब भीमराव रामजी अम्बेडर के जन्म दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रृद्वाजंलि अर्पित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 14 Apr 2018, 7:22 PM IST

hardoi news

हरदोई. बाबा साहब भीमराव रामजी अम्बेडर के जन्म दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रृद्वाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट वन्दिता श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक अधिकारी व अन्य कर्मचारियों द्वारा भी बाबा को पुष्प अर्पित कर श्रृद्वाजंलि अर्पित की गयी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी विपिन मिश्र और अन्य अफसरों व कर्मियों द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती मनाई गई । पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किये। एसपी विपिन मिश्र ने कहा कि बाबा साहेब ने देश में समरसता लाने के लिए ही कहा था कि सभी को धर्म, जाति को भूल कर व्यक्ति से व्यक्ति की पहचान करना चाहिए और उस व्यक्ति काबिलियत, इन्सानियम, कार्य क्षमता तथा व्यवहार पर ही सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति धर्म जाति से बड़ा नहीं होता बल्कि व्यक्ति को उसके कर्म, काबिलियित,इन्सानियत, कार्य क्षमता तथा देश के लिए कुछ करने पर ही महान बनाता है।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि हम सभी को देश के संविधान के अनुसार अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों में देश की एकता एवं अखडंता के लिए धर्म जाति का जहर न घोले बल्कि बच्चों को एकता एवं भाईचारे के साथ रह कर देश को मजबूत बनाने की शिक्षा दें। नगर मजिस्ट्रेट ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति को अपने कत्वर्य के प्रति जागरूक रहे और अपने कार्यो को संविधान के तहत ईमानदारी से निभाएं। संचालन नाजिर कलेक्ट्रेट मधु शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मनोरंजन कर अधिकारी सहित सभी कलेक्ट्रेट अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

हर व्यक्ति की होनी पहचान

बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर के जन्म दिवस पर वृद्वा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन प्रमाण पत्र एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम तथा सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन गांधी भवन में हुआ । जिलाधकारी पुलकित खरे ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आयु वद्वि एवं शारीरिक विकंलकता से व्यक्ति निशक्त नही होता है बल्कि व्यक्ति को अपनी विकलांगता को भुला कर अपने द्वारा क्या किया जा सकता है इसके बारे में सोचें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति गरीब एवं विकलांग नहीं होता बल्कि उसकी मानसिकता उसे विकलांग बनाती है। दृढ़ इच्छा शक्ति एवं लगन को अपना कर व्यक्ति कोई भी महान कार्य कर सकता है। उन्होने कहा कि इन्सान में मानवता का भाव होना अति आवश्य है। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार पाठक, उप कृषि निदेशक आशुतोष कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी डा0विनोद कुमार यादव, समाज कल्याण अधिकारी भगवान सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त कियें।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने वृद्वा, विधवा, दिव्यांग जन के 20-20 लाभार्थियों को पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान किये तथा दिब्यांगो में 20 को ट्राई साइकिल ,05 को व्हील चेयर, 10 का बैशाखी तथा 05 लोगों को कान की मशीन प्रदान कर लाभान्वित किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्र ने किया।