2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरेश अग्रवाल का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-कहा- जो अपने बाप का न हुआ वह मेरा क्या होगा

समाजवादी पार्टी गद्दारों की पार्टी है और इस गद्दारी का बदला जनता देगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 7 May 2018, 9:42 PM IST

Big attack of Naresh Agarwal

हरदोई. भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार अपने ग्रह जिले हरदोई पहुंचे नरेश अग्रवाल के निशाने पर अखिलेश यादव ही रहे। नुमाईश मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो अपने बाप का न हुआ वह मेरा क्या होगा। इसी मंच से इससे पहले नरेश अग्रवाल के विधायक बेटे नितिन अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी गद्दारों की पार्टी है और इस गद्दारी का बदला जनता देगी।

सभा को सम्बोधित करते हुए नरेश अग्रवाल बोले, मैंने तो अपनी पार्टी वालों से बोला था कि अगर दो-तीन बार अगर मैं प्रधानमंत्री जी बड़ाई कर देता तो वो मुझे कब का सर्वोच्च पद पर बैठाल चुके होते और जिस अखिलेश ने हमको अपमानित किया है-जब उसने अपने बाप को अपमानित किया तो मुझे क्या, सपा दो जातियों-बसपा दो जातियों-फिर बाकी जातियों के लोग कहां जाएं। राष्ट्रीय नेतृत्व-राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस ने भी हमको इसी तरह अपमानित किया। लोग कहते नरेश दल बदलते हम दल नहीं बदलते पर अपमान नहीं सह सकते। एनकाउंटर हो रहे हंै, सारा अपराधी भगा हुआ और जेल में है कोई अपराधी ढूंढे नहीं मिलेगा और हरदोई में तो वैसे भी अपराधी नहीं हैं। मैं किसी अपराधी को सपोर्ट नहीं करता।

...तो टुकड़े-टुकड़े देश के हो जाएंगे
यूपीए पर तंज कसते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि 18 दलों का यूपीए-मैं भी उसका सदस्य था, बैठता था, मैं वहां बैठता था छोटी-छोटी बातें सुनता था। 18 दलों के यूपीए के हाथ में अगर देश चला जाएगा तो टुकड़े-टुकड़े देश के हो जाएंगे। अब कैराना और एक जगह का चुनाव हो रहा है। अब अखिलेश गिड़गिड़ा रहे हैं मायावती के सामने की समर्थन दे दो, समर्थन की ताकत से चला रहे हो तो काहे की पार्टी पर ये है की बाढ़ में शेर और बकरी भी एक साथ खड़े हो जाते हैं तो मोदी जी की बाढ़ है जहां सब ये एक साथ खड़े हंै।

तब समाजवादी पार्टी को पता चल जाएगा

पत्रकारों से रूबरू होते हुए नरेश अग्रवाल बोले की नेता को मैंने बता दिया है की समजवादी पार्टी हरदोई के साथ प्रदेश में भी बुरी स्थित में दिखाई देगी तब समाजवादी पार्टी को पता लग जाएगा की नरेश को अपमानित और निकालने का क्या जनता ने उनको उपहार दिया। जिन्ना पे बोले की जिन्ना को कोई इस देश का नेता नहीं मान सकता।