5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बेटियों को दिया तोहफा, कस्तूरबा स्कूलों में लगेंगी सोलर लाइट

कस्तूरबा स्कूलों में चारदीवारी के निर्माण के साथ ही सोलर लाइटों की जगमग रोशनी से परिसर रोशन हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification
DM Shubhra Saxena instructed for Solar light in Kasturba School

डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बेटियों को दिया तोहफा, कस्तूरबा स्कूलों में लगेंगी सोलर लाइट

हरदोई. जिले के 19 कस्तूरबा स्कूलों की छात्राओं के लिए खबर अच्छी है। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने सभी स्कूलों को सोलर लाइटों की रोशनी से जगमग करने के लिए और स्कूलों की सुरक्षा के लिए चारदीवारी बनवाने के आदेश दिए हैं। जिसके क्रम में दिवाली से ठीक एक दिन पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्माण एजेंसी के साथ बैठक कर स्कूलों में जगमग रोशनी के लिए आवश्यक डाटा उपलब्ध कराया है। प्रस्ताव को लेकर एडीएम विपिन मिश्र ने इस संबंध में बैठक की और माना जा रहा है कि जल्द ही सभी कस्तूरबा स्कूलों में चारदीवारी के निर्माण के साथ ही सोलर लाइटों की जगमग रोशनी से परिसर रोशन हो जाएंगे।

जगमग रोशनी का तोहफा

इस संबंध में डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि कस्तूरबा स्कूलों के परिसरों में चारदीवारी के साथ ही रोशनी के लिए सोलर लाइटों को लगवाने का काम किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू हो गई है। ध्यान हो कि कस्तूरबा आवासीय स्कूलों में गावों की बेटियों जूनियर स्तर की शिक्षा ग्रहण करती हैं। जिले के सभी 19 ब्लाकों पर कस्तूरबा आवासीय स्कूलों का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। पिछले दिनों डीएम ने जब कस्तूरबा स्कूलों का निरीक्षण किया था। वहां पर छात्राओं ने स्कूल परिसर में चारदीवारी एवं रात के समय परिसर में नियमित रूप से रोशनी रहने की सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया था। जिसके बाद डीएम शुभ्रा सक्सेना ने इस ओर कार्रवाई करते हुए दिवाली के ठीक पहले कस्तूरबा की 5 हजार से अधिक छात्राओं को जगमग रोशनी का तेाहफा दिया है।


दीवाली बाद कस्तूरबा की छात्राओं को डीएम शुभ्रा सक्सेना बताएंगी सफलता के टिप्स

आईआईटीएन एवं आईएएस 2008 बैच की टॉपर डीएम शुभ्रा स्कूलों का निरीक्षण करने के दौरान बच्चों को अपना पंसदीदा विषय गणित भी पढ़ाती हैं। बाकायदा क्लास लगाकर बच्चों को गणित के फार्मूले बताती हैं और अनुशासन परिश्रम को लक्ष्य पाने का रास्ता बताती हैं। इस बार डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कस्तूरबा स्कूलों की बेटियों के साथ गणित की क्लास लगाने का मन बनाया है। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद बच्चियों से मिलकर उन्हें सफलता के लिए अपने अनुभवों से अवगत कराएंगी और गणित विषय के कुछ टिप्स भी बताएंगी।