30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hardoi News: शादी के दूसरे दिन लापता हुआ दूल्हा, आखिर कहां गया?

Hardoi से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां रजामंदी से शादी करने के दूसरे ही दिन दूल्हा घर से लापता हो गया। इससे पुलिस महकमा भी परेशान है।

2 min read
Google source verification
groom_missing.jpg

हरदोई के सांडी थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी के दूसरे दिन बाद ही दूल्हा घर से गायब हो गया। वह अपना मोबाइल और पर्स भी घर पर छोड़ गया। सांडी थाना प्रभारी ने बताया "दूल्हे के घरवालों ने शिकायत दर्ज कराई है। परिवार वालों ने किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है।"

सभी रस्मों में खुशी-खुशी शामिल हुआ दूल्हा
दूल्हे के भाई ने पुलिस को बताया "उसके भाई की 17 फरवरी को शादी थी। 18 को घर पर दुल्हन का स्वागत करने के साथ परंपरागत रस्में पूरी की गईं। घर में खुशी का माहौल था। 19 फरवरी की रस्मों में भी भाई खुशी-खुशी शामिल हुआ। सोमवार 20 फरवरी को वह कहीं चला गया। देर रात तक वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई।"

सब जगह खोजा, नहीं लगा सुराग
परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारी में खोजबीन करने के बाद भी दूल्हे का कोई पता नहीं चला है। छोटे भाई ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजदेव मिश्र ने जांच की बात कही है।

अचानक पति के गायब होने से दुल्हन का हाल-बेहाल
मायका छोड़कर ससुराल की दहलीज पर कदम रखने के एक दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन के सारे सपने बिखर गए। जिसके साथ सात जन्मों का रिश्ता निभाने का वादा किया था वही सुबह अचानक उसे अकेला छोड़कर चला गया। अब वह परिजनों और पुलिस से अपने पति को ढूंढकर लाने की गुहार लगा रही है।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया "पुलिस का एक दल गायब दूल्हे को ढूंढने के लिए तफ्तीश कर रहा है। इसके अलावा परिजनों के बयान के आधार पर भी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे किसी की कोई साजिश तो नहीं है। जांच अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे ढूंढ निकाला जाएगा।"

17 को बारात लेकर गया था दूल्हा
उन्होंने आगे बताया "दूल्हा सूरज 20 फरवरी की सुबह ही घर पर किसी को बिना कुछ बताए गायब हो गया है। घरवालों की तहरीर पर सांडी थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है।" परिजनों ने बताया "सूरज की बारात 17 फरवरी को पिहानी थाना क्षेत्र के मंसूर नगर गांव गई थी। 18 फरवरी को दुल्हन विदा होकर सूरज के साथ अपनी ससुराल पहुंच गई। 19 फरवरी को सुहागरात थी।"

सूरज का मोबाइल फोन और पैसे भी घर में ही रखे थे। इससे परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हो रही है। परिजनों ने बताया "उसने सफेद शर्ट और स्लेटी कलर की पैंट पहनी है।" फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।