25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेरों से पहले आया गर्लफ्रेंड का कॉल, दूल्हे ने तुरंत कर दिया शादी से इनकार, जमकर हुआ हंगामा

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक मामला सामने आया है, जहां एक दूल्हे ने ऐन मौके पर शादी में फेरे लेने से इनकार कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 14 Dec 2024, 3:41 PM IST

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई के एक घर में शादी की शहनाई बज रही थी। सारे घरवाले खुशियां मना रहे थे। जयमाला के बाद घरवाले फेरों का इंतजार कर रहे थे। मंडप में बैठा दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था। लेकिन अचानक से लड़के के पास एक कॉल आता है और वह शादी करने से इंकार कर देता है। शादी की सारी खुशियां तनाव में बदल जाती है।

क्या है पूरा मामला? 

ये पूरा मामला मामला माधौगंज कस्बे का है, जहां बांगरमऊ से आई बारात में दूल्हे दीपेन्द्र सिंह ने अचानक शादी करने से मना कर दिया। ये सुनने के बाद वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। जानकारी के अनुसार, शादी का कार्यक्रम माधौगंज के एक गेस्ट हाउस में चल रहा था। द्वार पूजा और जयमाला होने के बाद फेरों की तैयारी की जा रही थी। तभी अचानक से लड़के के फोन में उसकी गर्लफ्रेंड का कॉल आया। प्रेमिका ने फोन पर उसे आत्महत्या करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: दो रिश्तेदारों में जमकर चली लाठी, ससुर ने फूंकी बाइक, तो दामाद ने कर दिया ये हाल

इस बात पर हुआ समझौता

दूल्हे के इस फैसले के बाद दुल्हन पक्ष का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। उन्होंने दूल्हे और उसके परिवार को रोक लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़के को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों के बीच समझौता हुआ और  शादी का पूरा खर्च, दहेज और उपहार वापस करने पर सहमति बनी।