
चमत्कार नहीं, निकली बीमारी
भारत में लोगों के बीच भगवान के प्रति गहरी आस्था है, और इस आस्था के कारण कई बार लोग भगवान के नाम पर गुमराह किया जाता है। ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहां लोगों को उनकी आस्था के बहाने ठगा जाता है और कई बार गलत कदम भी उठा लेते है। पिछले साल उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बच्ची साक्षी का मामला सुर्खि़यों में बना ।
साक्षी के शरीर पर अचानक राम राम और राधे राधे लिखा जाना शुरू हो गया था, साथ ही वहां भगवान की तस्वीरें भी दिखाई देने लगी थीं। लोगों ने उसकी पूजा अर्चना शुरू कर दिया था, लेकिन बाद में इसकी असलियत सामने आई है।
चमत्कार नहीं, निकली बीमारी
हरदोई से 35 किलोमीटर दूर विकासखंड माधौगंज के गांव सहिजना के निवासी देवेंद्र की साक्षी बेटी है।आठ साल की साक्षी पहली कक्षा की छात्रा है।साक्षी तब चर्चा में आई थी जब खबर फैली कि उसके शरीर पर अपने आप राम राम और राधे राधे लिखा जाता है।
परिवार के लोगों के साथ ही गांव वाले भी इसे चमत्कार मानने लगे,लेकिन अब पता चला कि उसे असल में एक दुर्लभ बीमारी है।इस बीमारी का नाम डर्माटोग्राफिया है।इसमें स्किन पर रगड़ने से या किसी चीज से स्क्रैच लगने पर लिखावट जैसे निशान बन जाते हैं।
ये आधे घंटे में अपने आप गायब भी हो जाते हैं. इसकी वजह से दर्द नहीं होता लेकिन ये थोड़ा असुविधाजनक होता है. सर्दियों में इस बीमारी का प्रभाव ज्यादा नजर आता है. डॉक्टरों के मुताबिक इसका कोई इलाज नहीं है. ये अपने ही ठीक हो जाता है।
Published on:
18 Jan 2024 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
