संवैधानिक नहीं राजनैतिक मुद्दों पर सीएम-पीएम की आलोचना करता हूं : नरेश अग्रवाल
नरेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा करते हुए कहा कि मैं कभी भी देश के प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करता। क्योंकि वो भाजपा नेता बाद में हैं, पहले हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। ऐसे ही योगी आदित्यनाथ हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, मैं उनका भी सम्मान करता हूं। लेकिन मैं राजनैतिक मुद्दों पर उनकी आलोचना करता हूं न कि संवैधानिक मुद्दों पर।