17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में मिली थी कार, दुर्घटना में पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत, इकलौते मासूम के सर से उठा मां-बाप का साया

कार का अगला टायर फटने से पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में आग लग गई। जिससे पत्नी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Hardoi Road Accident

दंपति की फाइल फोटो

यूपी के हरदोई जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पत्नी को परीक्षा दिलाकर वापस लौट रहे कार सवार दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि कार का अगला टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई। वह पेड़ से जाकर टकरा गई। टक्कर के बाद कार आग का गोला बन गई। जिससे दंपति की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों तक सूचना पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हरदोई जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रद्धेपुरवा रोड के रहने वाले 24 वर्षीय आकाश पाल अपनी 22 वर्षीय पत्नी कीमती सिंह उर्फ कीर्ति को स्नातक के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा दिलाने के लिए दुर्गागंज स्थित एक महाविद्यालय गए हुए थे। परीक्षा दिला कर वापस लौट रहे थे।
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बधराई गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कार के अगले पहिए में ब्लास्ट हो गया। बताया जाता है कि इस दौरान कार की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे नीम के पेड़ से टकरा गई। नीम के पेड़ से टकराते ही कार में भयानक आग लग गई। हादसे के बाद कार सवार पति-पत्नी कार से बाहर नहीं निकल सके। कुछ ही क्षणों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि कार में सीएनजी किट लगी हुई थी। जिससे कार में आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में पति-पत्नी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आकाश पाल को उसके विवाह में बतौर उपहार आर्टिका कार मिली थी। आकाश अपने भाई अंकित और बहन प्रियांशु से बड़ा था। मां आशा का रो-रो कर बुरा हाल है।

एक साल के आकाश को नहीं पता उसके माता-पिता ने हमेशा के लिए उसका साथ छोड़ दिया

आकाश और कीर्ति को एक साल का एक लड़का है। जो अभी यह भी नहीं समझ सकेगा। उसके मम्मी पापा अब लौट कर नहीं आएंगे। मामले की जानकारी मिलते ही आकाश के पिता राज किशोर पाल और छोटे भाई अंकित मौके पर पहुंचे। हादसे को देखने के बाद दोनों होश खो बैठे। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार सवार पति पत्नी को कार से बाहर निकलने का अथक प्रयास किया। कार में लगी आग के कारण करीब जाना भी मुश्किल हो रहा था। जैसे तैसे करके ग्रामीणों ने गाड़ी का एक दरवाजा खोल दिया। जिससे कम से कम कोई तो कार से बाहर निकल आएगा। कीर्ति ने कार से निकलने की कोशिश की लेकिन सीट बेल्ट लगी होने के कारण से वह बाहर नहीं निकल सकी। पति पत्नी की कार के अंदर जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई कर रही है।