9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस गैंगरेप: गुस्से में बॉलीवुड, कंगना बोलीं- सरेआम गोली मार दो तो अक्षय बोले- फांसी पर लटका दो

Highlights - बाॅलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut और अभिनेता Akshay Kumar ने Hathras Gangrape पर जाहिर किया अपना गुस्सा - बेटियों से दरिंदगी करने वाले दुष्कर्मियों को सरेआम गोली मार देनी चाहिए: कंगना - बिटिया के दोषियों को फांसी होनी चाहिए: अक्षय कुमार

less than 1 minute read
Google source verification

हाथरस

image

lokesh verma

Sep 30, 2020

akshay-kangna.jpg

हाथरस. निर्भया कांड की यादें ताजा करने वाले हाथरस गैंगरेप को लेकर लोगों का गुस्सा उबाल पर है। लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर हाथरस की बेटी के लिए न्याय मांग रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड की ओर से भी इस केस में कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और अभिनेता अक्षय कुमार ने हाथरस गैंगरेप पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कंगना ने दुष्कर्मियों को सरेआम गोली मारने की तो अक्षय कुमार ने दरिंदों को फांसी देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- हाथरस गैंगरेप: मायावती ने सुप्रीम कोर्ट से की कार्रवाई की मांग तो प्रियंका ने मांगा सीएम योगी से इस्तीफा

हमें हर हाल में ऐसी घटनाओं को रोकना ही हाेगा

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने हाथरस गैंगरेप गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि बेटियों से दरिंदगी करने वाले दुष्कर्मियों को सरेआम गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों से दुष्कर्म को रोकने का यही एक सही सुझाव है। साल दर साल गैंगरेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाथरस की बेटी की मौत देश के लिए दुख की खबर है। हमें हर हाल में ऐसी घटनाओं को रोकना ही हाेगा।

बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए हमें आवाज उठानी होगी

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाथरस गैंगरेप पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि हाथरस में जो हुआ उससे मन में गहरा गुस्सा है। बिटिया के दोषियों को फांसी होनी चाहिए। आखिर इस तरह के जघन्य अपराध होना कब बंद होंगे? इसके लिए कड़े कानून और उसके सख्ती से पालन की जरूरत है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए हमें आवाज उठानी होगी।

यह भी पढ़ें- हाथरस गैंगरेप: पीड़िता का पुलिस ने जबरन किया अंतिम संस्कार, अधिकारी बोले- रेप की स्थिति साफ नहीं