
bjp candidate ashish sharma
हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। यहां से इस बार निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के छोटे भाई मुकुल उपाध्याय की पत्नी ऋतु उपाध्याय को 5931 वोटों से हराया है। जबकि सपा की लता अग्रवाल तीसरे नंबर पर रहीं।
बीजेपी प्रत्याशी को 23260 वोट मिले
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 23260 वोट पाकर कब्जा जमाया। दूसरे नंबर पर बसप नेता रामवीर उपाध्याय की अनुज वधु ऋतु उपाध्याय रहीं, उन्हें 17329 वोट मिले। सपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने अपनी पत्नी लता रानी अग्रवाल को चुनावी समर में उतारा था, लेकिन ये भी अपनी साख को नहीं बचा सके। सपा प्रत्याशी लता अग्रवाल 6465 वोट ही हासिल कर तीसरे नंबर पर रहीं। कांग्रेस प्रत्याशी अजय भारद्वाज को 803 वोट मिले। उनकी जमानत जब्त हो गई। वहीं रालोद के जलालुद्दीन को 2922 वोट मिले।
जिले की नगर पंचायतों के नतीजे
सादाबाद नगर पंचायत से भाजपा के रवि कांत जीते।
सासनी नगर पंचायत से भाजपा लालता प्रसाद ने जीत दर्ज की।
मुरसान नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी रजनीश को विजय मिली।
हसायन से भाजपा की वेदवती ने जीत दर्ज की।
सहपऊ नगर पंचायत से निर्दलीय विपन कुमार जीते।
मैंडू नगर पंचायत से भी निर्दलीय मनोहर सिंह को जीत मिली।
पुरदिल नगर नगर पंचायत से निर्दलीय नाजिमा वेगम ने फतेह हासिल की।
सजायाफ्ता युवक को बनाया एजेंट
जिले में मतगणना के दौरान पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। सादाबाद नगर पंचायत से सभासद पद के वार्ड नंबर 3 के निर्दलीय प्रत्याशी जलालुद्दीन का मतगणना एजेंट सजायाफ्ता युवक निशार को बना दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने उसे तत्काल बाहर का कर दिया। बता दें कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक कोई ऐसा व्यक्ति मतगणना एजेंट नहीं बन सकता है, जिस पर किसी भी प्रकार को कोई अपराध पंजीकृत हो।
Published on:
01 Dec 2017 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
