23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिलचस्प है शरद माहेश्वरी का सफर, भाजपा शहर अध्यक्ष बनकर हजारों लोगों तक पहुंचा रहे मदद

उपलब्धियों से भरा है 18 महीने का हाथरस शहर अध्यक्ष का कार्यकाल। कोरोना काल में हजारों लोगों तक पहुंचाई मदद।

2 min read
Google source verification
7a01b759-0c0c-4601-b37e-b51661a42c8d.jpeg

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के हाथरस शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने कार्यकाल में से 18 महीने का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस कार्यकाल के दौरान कोरोना में ज़रूरतमंदों को राहत सामग्री से लेकर पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में उन्होंने सक्रिय तरीके से कार्य किया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस में 16 मई 1983 को शरद माहेश्वरी का जन्म हुआ। उनके पिता रामकुमार माहेश्वरी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी में कई उच्च पदों पर रहे। पिता के सिखाये रास्ते पर चलकर 1998 में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े और कार्यकर्ता के रूप में छात्रों की समस्याओं को उठाया। जनता के समक्ष त्याग और कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने शरद को अखंड भारत संकल्प दिवस का सयोजक बनाया। यहाँ से राजनीति में उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा। भारतीय जनता पार्टी ने उनके कार्यो को देखते हुए उन्हें 24 मार्च 2019 को पार्टी का शहर अध्यक्ष बनाया।

यह भी पढ़ें: यूपी के मदरसा बोर्ड के छात्रों को तोहफा, नए सत्र से मोबाइल ऐप पर करेंगे पढ़ाई

शरद माहेश्वरी ने कोरोना काल में करीब दस हजार जरूरतमंदों को अपने निजी खर्च से राहत सामग्री प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंंने हज़ारों लोगों को शिविर आयोजित कर वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि पार्टी की सेवा करना ही उनका एकमात्र संकल्प है। गरीब, मजदूर वर्ग की लोगों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई योजनाओं को चलाया गया है। उनका और टीम का इन योजनाओं का ज़रूरतमंदों तक पहुँचाना लक्ष्य होता है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में उन्होंने शहर के हज़ारों लोगों के हस्ताक्षर कराये। पार्टी के निर्देश पर कोरोना काल में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से महत्वपूर्व विषयों पर लगातार बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें: यूपी में सरकार बनने पर 5 साल में बनेंगे 5 मुख्यमंत्री, 1 साल में बनेंगे 4 डिप्टी सीएम, बड़ा ऐलान

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में शहर के 3 स्कूलों की फीस माफ़ करवाई। जिसकी शहर की जनता ने खूब सराहना की। इसके अलावा उन्होंने कोरोना काल में डॉक्टर और अल्ट्रा साउंड सेंटरों की फीस को कम कराने का भी काम किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और बूथ स्तर तक संगठन के संगठनात्मक कार्यों को भली-भांति पहुंचाते हैं। वह बताते हैं कि संगठन के कार्य के साथ-साथ शरद माहेश्वरी की रूचि समाज सेवा में भी रहती है। लोग उनके पास काफी समस्याएं लेकर आते हैं तो वह संबंधित विभाग के अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों की मदद से समस्या का समाधान कराने के बाद ही चैन की सांस लेते हैं और शरद माहेश्वरी का यह कहना है कि हमको पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना पूरा करना है। समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक सरकार द्वारा योजनाएं हर सूरत में पहुंचने चाहिए और मैं निरंतर इस कार्य में लगा भी रहता हूं, मेरा उद्देश्य संगठन ही सर्वोपरि है।