23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में सरकार बनने पर 5 साल में बनेंगे 5 मुख्यमंत्री, 1 साल में बनेंगे 4 डिप्टी सीएम, बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश में अगर सरकार बनती है, तो अलग-अलग जातियों के नेताओं को 5 सालों में 5 बार बदलकर मुख्यमंत्री बनाएंगे। इसके अलावा 1 साल में 4 डिप्टी सीएम भी बनाएंगे- ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar)।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 25 Jun 2021, 12:12 PM IST

यूपी में सरकार बनने पर 5 साल में बनेंगे 5 मुख्यमंत्री, 1 साल में बनेंगे 4 डिप्टी सीएम, बड़ा ऐलान

यूपी में सरकार बनने पर 5 साल में बनेंगे 5 मुख्यमंत्री, 1 साल में बनेंगे 4 डिप्टी सीएम, बड़ा ऐलान

लखनऊ. हमेशा अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। यूपी के हरदोई जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में अगर उनकी सरकार बनती है तो वह अलग-अलग जातियों के नेताओं को 5 सालों में 5 बार बदलकर मुख्यमंत्री बनाएंगे। इसके अलावा 1 साल में 4 डिप्टी सीएम भी बनाने का ऐलान किया है।

निषाद पार्टी पर दिया ये बयान

ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर हमलावर होने के साथ ही निषाद पार्टी के संजय निषाद के बेटे को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि वह लोग भाजपा में भीख क्यों मांग रहे हैं। हमारे पास आ जाएं। हम उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे। भाजपा वोट विहीन हो चुकी है, ऐसे में इस बार सुभासपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। ओम प्रकाश राजभर हरदोई जिले के अतरौली क्षेत्र में सुभासपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे।

भाजपा पर भी किया हमला

वहीं भाजपा पर हमलावर होते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और वर्तमान में भाजपा वोट विहीन हो चुकी है। जिसका नतीजा बहुत जल्द विधानसभा चुनाव में देखने को मिल जाएगा। बैठक के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने निषाद पार्टी को भी निशाना बनाया। निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद के बेटे के लिए उन्होंने कहा कि वह भाजपा में भीख क्यों मांग रहे हैं। हमारे पास आएं, हम उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे।

यह भी पढ़ें: Coronavirus Delta Plus Vairant: तो क्या लखनऊ पहुंच गया कोरोना का नया वेरिएंट डेल्टा प्लस, नागपुर से आए यात्री के संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप