24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस

घर घर तलाशे जा रहे टीबी के मरीज, अब तक 14 सैंपल निकले पॉजिटिव

24 फरवरी से 10 मार्च तक चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित टीम घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों के बलगम सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रही है।

Google source verification

हाथरस। टीबी के रोग को समाप्त करने व इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनपद हाथरस में क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 24 फरवरी से 27 फरवरी तक घर-घर जाकर कुल 68 टीमों ने 55,660 जनसंख्या का सर्वे किया और 740 संभावित रोगियों के बलगम सैपल्स इकट्ठे किये। सभी 740 नमूनों की गहनता से जांच की गई, जिसमें 14 लोग टीबी रोग से ग्रसित निकले। उनका इलाज डेली रेजिमेन डॉट पद्धति द्वारा शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी हाथरस ने दी है।

10 मार्च तक चलेगा अभियान
क्षय रोगी की खोज के लिए हाथरस में 24 फरवरी को शुरू हुआ ये अभियान 10 मार्च तक चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए गठित टीम घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की खोज करेगी और उनके बलगम के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजेगी। इसके लिए जिले भर में क्षेत्रों का चयन कर लिया गया है। इसको लेकर शहर में जागरूकता रैली भी निकाली गयी थी। रैली बागला जिला अस्पताल से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होकर गुजरी थी। सीएमओ ब्रजेश राठौर ने बताया कि देश व प्रदेश को टीबी रोग मुक्त करने के लिए 24 फरवरी से 10 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से घर में छिपे टीबी रोगियों की खोज होगी।