2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइकिल की रफ्तार के आगे सितारे की चमक फीकी, राजा महेंद्र प्रताप के वंशज की हार

मुरसान नगर पंचायत सीट पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह के वंशज को हार का सामना करना पड़ा।

2 min read
Google source verification

हाथरस

image

Amit Sharma

Dec 03, 2017

Nikay Chunav

हाथरस। निकाय चुनावों के परिणाम के बाद कई चेहरों पर खुशी आई तो कई के चेहरे मुरझा गए। यहां मुरसान नगर पंचायत सीट पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह के वंशज को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह की वंशज रानी रेखा चुनावी समर में थीं, लेकिन उन्हें यहां की जनता ने इस गद्दी के योग्य ही नहीं समझा। यहां रानी रेखा को हरा कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रजनेश कुशवाह ने 2471 मत प्राप्त कर अपनी जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- अपने ही गढ़ में चारों खाने चित हुई सपा, जमानत भी न बच सकी

निर्दलीय प्रत्यशी के रूप में थीं चुनावी मैदान में

रानी रेखा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया था, ताकि सभी मतदाताओं का मत मिल सके, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां के मतदाताओं ने स्थानीय प्रत्यशी का ही चयन किया। रानी रेखा लम्बे समय से जयपुर रह रही थीं, शायद इसलिए यहां की जनता को वह यहां पर वापस पूरी तरह रहने का विश्वास न दिला पाईं।

यह भी पढ़ें- जितिन के बाद अब नीलिमा ने भी कराई प्रसाद भवन की फजीहत, हुई करारी हार

साइकिल की रफ्तार के आगे हुई सितारे की चमक फीकी

मुरसान को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद शुरू के लगभग 20 साल यहां के अध्यक्ष पद पर राजा महेंद्र प्रताप के वंशजों का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार रानी रेखा सिंह सितारा चुनाव चिन्ह से चुनावी समर में थी, लेकिन साइकिल की रफ्तार के आगे सितारे की चमक फीकी पड़ गयी।

यह भी पढ़ें- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली फरह में निर्दलीय चेयरमैन

यह भी पढ़ें- नगर पंचायत में नहीं चला भाजपा का जादू, जानिए रिजल्ट

यह भी पढ़ें- कल्याण सिंह के गढ़ में भाजपा धड़ाम, निर्दलियों का जलवा

यह भी पढ़ें- दो बार निर्दलीय जीते लेकिन सिंबल से लड़ने पर हार गए डॉक्टर तोमर