6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पिता को गोलियों से भूना, सीएम योगी ने दिए NSA लगाने के निर्देश

Highlights: -हाथरस के सासनी क्षेत्र के नौजरपुर गांव का मामला -पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, पांच की तलाश जारी -पीड़ित बेटी का रोते हुए वीडियो हो रहा वायरल

2 min read
Google source verification
hathras-man-shot-dead_1614663852.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

हाथरस। जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके चलते हाथरस फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, जनपद के सोमवार शाम सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से करने वाले पिता की आरोपी ने अपने साथियों संग ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं इस मामले में सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी गौरव के खिलाफ मृतक के परिवार की एक लड़की ने 16 जुलाई, 2018 को छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें वह गौरव जेल भी गया था।

यह भी पढ़ें: 11 महीने बाद बच्चे पहुंचे स्कूल तो भव्य तरीके से हुआ स्वागत, टीचरों ने बरसाए फूल

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक गांव नौजरपुर में सोमवार शाम 52 वर्षीय किसान अमरीश शर्मा अपने खेत में मजदूरों संग आलू की खुदाई करवा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपित गौरव शर्मा, निखिल शर्मा, रोहिताश शर्मा व ललित शर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर खेत पहुंचे और दो साल पहले अमरीश शर्मा के परिवार की एक लड़की की तरफ से दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौते करने के लिए धमकाया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें किसान अमरीश को कई गोली और वह वहीं गिर पड़े। इसके बाद सभी आरोपित कार से भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अमरीश को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पीड़ित बेटी का वीडियो आया सामने

उधर अब सोशल मीडिया पर मृतक की बेटी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह इंसाफ की गुहार लगा रही है। वीडियो में वह रो-रोकर पिता की हत्या के लिए इंसाफ की मदद मांग रही है। साथ ही इस वीडियो में वह कह रही है कि आरोपी ने पहले उसके साथ छेड़खानी की। जिस पर उसके पापा ने आरोपी के खिलाफ केस कर दिया। इसी को लेकर वह चिढ़ गया और उसने उसके पापा को गोली मारी दी। वीडियो में पीड़ित बेटी ने चीखते हुए मुख्य आरोपी का नाम गौरव शर्मा बताया है।

यह भी देखें: अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती, एक गिरफ्तार

संजय सिंह ने सीएम योगी पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पीड़ि‍त बेटी का रोते हुए वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है 'आदित्यनाथ जी क्या आपकी सरकार ने अपना जमीर बेच दिया है? क्या इस बिटिया की चींख आपकी बहरी सरकार के कानो तक नही पहुंच रही?' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग AdityanathKaRakshasRaj को इस्‍तेमाल किया और लिखा, 'बेटी के साथ हो रही छेड़खानी पर पिता ने शिकायत की तो उनकी निर्मम हत्त्या कर दी गई। क्या करे एक मजबूर बाप बताओ आदित्यनाथ जी?’