25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छः दिन बाद पति की मौत के वियोग में पत्नी ने छोड़े प्राण

Hathras Road Accident में बुधवार को एक और मौत हुई है। हादसे का शिकार हुए इरशाद की पत्नी ने आज प्राण त्याग दिए। 
less than 1 minute read
Google source verification
Hathras Road Accident

Hathras Road Accident में बुधवार को हादसे का शिकार हुए इरशाद की पत्नी की आज मौत हो गयी। आबिदा का दो दिन पहले पैर का ऑपरेशन हुआ था। आज अपने पति इरशाद के खोने के ग़म में प्राण त्याग दिए। इस घटना में अब तक 18 मौत हो गयी है।

शुक्रवार को हुई थी घटना 

शुक्रवार को हाथरस में मितइ के पास आगरा-अलीगढ हाईवे पर मैक्स वाहन का अलीगढ रोडवेज की बस से टक्कर हो गयी थी। हादसे में एक ही परिवार के 16 और 1 अन्य मिलाकर 17 लोगों की मौत हो गई थी । वहीं, 10 लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में 6 बच्चे, 7 पुरुष, 4 महिलाएं हैं। इन्ही चार महिलाओं में इरशाद की बीवी अदीबा भी थी जिसकी आज मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें: हाथरस में रोडवेज बस और मैजिक की भयानक टक्कर, 10 से ज्यादा मौत, और बढ़ सकती है संख्या

कपडे बेचता का इरशाद 

बेदारियाँ खान का बेटा इरशाद कपडे बेचता था। वो शुक्रवार की दोपहर देर से लौटा। लौटने पर पता चला की मैजिक निकल चुकी है वो अपनी बीवी अदीबा और बच्चे को लेकर बाइक से निकल गया। मुकुन्दखेड़ा में चालीसवे में शामिल होने के बाद वो बाइक होने पिता के लिए छोड़कर मैजिक पर परिवार के साथ बैठ गया। हादसे में इरशाद की मौके पर मौत हो गयी और अदीबा की आज मौत हो गयी।

चार महीने का है बेटा

इरशाद और अदीबा का चार महीने का बीटा आरिफ है। आरिफ की इस घटना की जद में आया था। घटना के एक दिन बाद वो मिला। आरिफ अभी सुरक्षित है लेकिन वो अपने मां-बाप को खो चूका है। बच्चे को लेकर सभी चिंतित हैं।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग