जिले के एक फार्म हाउस में एक दिवसीय स्वच्छता सभा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त अजयदीप सिंह पहुंचे। मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने दीप प्रज्ज्वल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में जिले को ओडीएफ घोषित करने के अलावा प्रधानों, स्वच्छाग्राहियों, सचिवों, आधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा जिले के ओडीएफ के सफर के बारे में भी बताया गया।