19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Firozabad / वीडियोे: इस जिले में दौड़ रही स्वच्छता एक्सप्रेस, जानिए क्या है पूरा मामला

वीडियोे: इस जिले में दौड़ रही स्वच्छता एक्सप्रेस, जानिए क्या है पूरा मामला

- स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत जानने के लिए जिले में आ रही विश्व बैंक की टीम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 26 Sep 2018, 8:41 AM IST

Swachchta

Swachchta

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में स्वच्छता एक्सप्रेस तेजी से दौड़ रही है। स्वच्छता की हकीकत जानने के लिए 29 सितंबर को विश्व बैंक की टीम जिले में आ रही है। जिसकी तैयारियों को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला जुटा है। डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ नेहा जैन ने गांव में जाकर विकास की हकीकत देखी। उन्होंने कमियों को दूर कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। तहसील और जिला स्तरीय अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें—

बालाजी मंदिर से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से सात श्रद्धालुओं की मौत, मच गई अफरा—तफरी

देखेगी स्वच्छता की हकीकत
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले भर में शौचालय निर्माण कराए गए हैं। टूंडला तहसील के गांव बाघई को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा फाइनल किया गया है। माना जा रहा है कि 29 सितंबर को विश्व बैंक की टीम इसी गांव में आकर स्वच्छता की जानकारी लेगी। ग्रामीणों से बात करेगी और खुले से शाौच मुक्त में कराए गए कार्यो की जानकारी करेगी।

यह भी पढ़ें—

शिवपाल ने जारी की सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारियों की लिस्ट, जानिए आगरा, बरेली व अलीगढ़ मंडल में किसको बनाया गया प्रभारी

डीएम ने किया भ्रमण
डीएम नेहा शर्मा और सीडीओ नेहा जैन ने गांव बाघई का भ्रमण किया। गांव को खुले से शौच मुक्त बनाए जाने के लिए कराए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण और उनकी उपयोगिता को लेकर भी अधिकारियों द्वारा पूरा ध्यान दिया जा रहा है। खुले में जाने से रोकने के लिए गांव में निगरानी समिति का गठन किया गया है। जो खेत में जाने वालों को उसके नुकसानों के बारे में बताकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें—

वीडियो: विद्युत कर्मचारियोें ने मांगों को लेकर उठाया ये कदम, योगी सरकार को दी नसीहत

यह भी पढ़ें—

वीडियो: गणेश विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु हो गए घायल