
हाथरस। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर नेताओं की सभाएं आज से शुरू हो रही हैं। भाजपा, गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। शनिवार शाम को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा होने जा रही है। आगामी दिनों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आ रहे हैं। इन सभाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन सचेत है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
अलग-अलग दल के राजनेता मांगेंगे अपने प्रत्याशी के लिए वोट
चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए अलग-अलग दलों के बड़े-बड़े राजनेताओं के जनपद में आकर सभाओं, रोड शो करने की शुरुआत हो रही है। हर बार की तरह इस बार भी बड़े-बड़े दिग्गज नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगेंगे। शनिवार छह अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा, नौ अप्रैल को पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सभा व 13 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और 13 अप्रैल को ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का रोड शो होना है।
पुलिस प्रशासन सचेत
राजनाथ सिंह हाथरस के कैलोरा चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजवीर सिंह दिलेर के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित। चुनावी रैलियों को देखते हुए सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं में जोश है। वहीं, गृह मंत्री की सभा को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सचेत है। जोकि समय-समय पर सुरक्षा के इंतजामों की व्यवस्था को देखने के लिए सभा स्थल का निरीक्षण कर रहे है।
Published on:
06 Apr 2019 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
