24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस
हाथरस रेलवे सिटी स्टेशन: फुटओवर ब्रिज न होने से रेलवे ट्रैक से गुजरकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचते हैं लोग
Play video

हाथरस रेलवे सिटी स्टेशन: फुटओवर ब्रिज न होने से रेलवे ट्रैक से गुजरकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचते हैं लोग

लोगों की जान से रेलवे प्रशासन कर रहा खिलवाड़, जरा सी लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

suchita mishra

•

Updated: 19 Jan 2018, 12:15 PM IST

हाथरस। हाथरस रेलवे सिटी स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज न होने के कारण लोग जान हथेली पर रखकर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक से गुजरते हैं। लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसी स्थिति में जरा सी चूक से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिर भी रेलवे प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।

स्टेशन पर हैं दो प्लेटफॉर्म
दरअसल हाथरस रेलवे सिटी स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म बने हैं। इन दोनों की प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आती हैं। लेकिन एक प्लेटफॉर्म से दूसरे तक पहुंचने के लिए फुटओवर ब्रिज अब तक नहीं बना है। जिसके कारण लोग पैदल ही रेलवे ट्रैक से गुजरकर एक से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने को मजबूर हैं। यदि इस बीच कोई ट्रेन आ जाए तो बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

फुटओवर ब्रिज का निर्माण अधर में लटका
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले फुटओवरब्रिज बनाने के लिए महकमे ने पहल की थी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू भी किया गया, लेकिन काम किसी कारण से बीच में ही रुक गया। इस मामले में सेक्शन इंजीनियर रवि कुशवाह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते इस काम को रोके जाने की बात कही।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश