26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला अस्पताल से मरीज हुआ गायब, परिजन पहुंचे थाने

भर्ती कराने वाला होमगार्ड भी अस्पताल पहुंचा, लेकिन युवक नहीं मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 26 Jul 2018, 10:34 AM IST

Bagla District Hospital

जिला अस्पताल से मरीज हुआ गायब, परिजन पहुंचे थाने

हाथरस। हाथरस जिले के थाना हसायन में दुर्घटना के बाद एक घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, युवक लापता हो गया। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो वह नहीं मिला। हसायन पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। भर्ती कराने वाला होमगार्ड भी अस्पताल पहुंचा, लेकिन युवक नहीं मिला।

पुलिसकर्मियों ने कराया था भर्ती

अलीगढ़ के गांव रानी का नगला, विजयगढ़ निवासी कुमरपाल सोमवार को सिकंदराराऊ से गांव लौट रहा था। सलेमपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया था। पीआरवी उसे लेकर हसायन सीएचसी पहुंची थी। यहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर किया था। साथ में कोई परिजन न होने के कारण हसायन थाने से होमगार्ड प्रवीण कुमार उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। वह इमरजेंसी हॉल में ही लेटा हुआ था। होमगार्ड जिला अस्पताल के बाहर दुकान तक सामान खरीदने आया। इस बीच युवक अस्पताल से कहीं चला गया। सुबह परिजनों को हादसे की जानकारी हुई।

पुलिस जुटी पड़ताल में

परिजन हसायन कोतवाली पहुंचे। वहां से हादसे का पता चला। परिजन अस्पताल पहुंचे तो कुमरपाल वहां नहीं मिला। परिवार के लोग फिर से हसायन पहुंचे तथा कुमरपाल के न मिलने की शिकायत की। हसायन कोतवाल से होमगार्ड प्रवीण कुमार को साथ भेजा गया। कुमरपाल के बारे में काफी पता किया गया, लेकिन चिकित्सक व होमगार्ड दोनों ही कुछ नहीं बता सके। हाथरस गेट व हसायन थाने में मामले की शिकायत की गई है। जिला अस्पताल के स्टाप की बड़ी लापरवाही यहां देखने को मिली है क्योंकि मरीज जिला अस्पताल में भर्ती था और उसे पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया है ,मरीज भर्ती के पेपर भी बने थे ,फिर अचानक मरीज कहा गायब हो गया, इस मामले में जिला अस्पताल का स्टाफ कुछ भी नहीं बता पा रहा है, फिलाल थाना हाथरस गेट और हसायन पुलिस जांच पड़ताल में लग गयी है।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग