हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की बहरीन यात्रा (Bahrain Tour) को लेकर एक और दिलचस्प बात सामने आई है। बहरीन के मंदिर में पीएम मोदी को पूजा कराने वाले पुजारी उत्तर प्रदेश के शहर हाथरस के रहने वाले हैं। पुजारी जी के परिजनों ने जब टीवी पर पीएम मोदी की पूजा वाली तस्वीरें देखीं तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।