23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को रौंदा, 16 की मौत

लखनऊ दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं पांच घायल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 27 Aug 2019, 2:34 PM IST

यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को रौंदा, 16 की मौत

यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को रौंदा, 16 की मौत

शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो और टाटा मैजिक को रौंद दिया। ट्रक की स्पीड इतनी अधिक थी कि हादसे के दौरान कंट्रोल करने की कोशिश में ट्रक भी पलट गया। भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं पांच घायल हैं।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में पानी से भरी बाल्टी में गिरकर मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद के आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस, सात घायल

हादसा शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना इलाके में लखनऊ-दिल्ली हाईवे का है। लखनऊ दिल्ली हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को टक्कर मार दी। ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। पादसे के बाद मौकै पर चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें- आज और कल मथुरा में रहेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जानिए पूरा कार्यक्रम!

अनन फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से हादसे के शिकार लोगों को निकाला गया। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 13 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्ची बताई जा रही है।

वहीं पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भार्ती कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग