23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद के आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस, सात घायल

— थाना नसीरपुर क्षेत्र में हुआ हादसा, वाहन को बचाने के चक्कर में पलट गई बस। — यूपीडा ने अस्पताल में भर्ती कराए घायल, रायबरेली से दिल्ली जा रही थी टूरिस्ट बस।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 27 Aug 2019, 11:20 AM IST

accident

accident

फिरोजाबाद। आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। आगे चल रहे वाहन को बचाने के चक्कर में एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। मौके पर एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस ने घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी।

यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में पानी से भरी बाल्टी में गिरकर मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
यह हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज तड़के हुआ ।जँहा रायबरैली से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस एक अज्ञात वाहन को बचाने के चलते एक्सप्रेस वे पर पलट गई ।बस पलटने से उसमे सवार यात्रियों को चीख पुकार मच गई । पेट्रोलिंग कर रहे दस्ते ने आनन -फानन में घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को बस से नीचे उतरवाकर यूपीडा एम्बुलेंस की मदद से शिकोहाबाद भिजवाया ।

यह भी पढ़ें—

'राधा' नाम की है महिमा अपार, एक बार नाम लेने वाले को कांधों पर उठाते हैं भगवान, पढ़िए ये खबर

ये हुए हादसे में घायल
इस हादसे में सात लोग घायल हुए है । अस्पताल आये घायलो ने अपना नाम किशनपाल पुत्र बिंदादीन निवासी सलोन कनकपुर जिला रायबरेली, ग्याप्रसाद पुत्र रामचरन निवासी चितोन थाना नसीराबाद, पारसनाथ पुत्र रातिपाल निवासी मदापुर नसीराबाद, विदोतम पुत्री ईश्वर चंद तिवारी,राजकली पत्नी ईश्वर चंद निवासी नसीराबाद रायबरेली, सुनील पुत्र कप्तान सिंह निवासी परासौली थाना सिविल लाइन जिला इटावा, रमेश पुत्र श्री चौड़ी सिंह निवासी डूंगरी राजपूठ को यूपीडा एम्बुलेंस की मदद से शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहाँ सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया । बाकी तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पलटी हुई बस को क्रेन की मदद से सड़क किनारे कराकर एक्सप्रेस वे को सुचारू रूप से चालू कर दिया है।