23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद में पानी से भरी बाल्टी में गिरकर मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

— थाना जसराना क्षेत्र के सनेही नगर का मामला, खेलते हुए बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी पर पहुंच गया था आठ माह का मासूम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 27 Aug 2019, 10:17 AM IST

child death

child death

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में एक मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। वह खेलते हुए बाथरूम में पहुंच गया था। जब इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो वह उसे चिकित्सकों के पास ले गए लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें—

'राधा' नाम की है महिमा अपार, एक बार नाम लेने वाले को कांधों पर उठाते हैं भगवान, पढ़िए ये खबर

जसराना क्षेत्र का है मामला
मामला थाना जसराना क्षेत्र के सनेही नगर का है। यहां के रहने वाले निवासी प्रेमनरायन का आठ माह का बालक शौर्य बीती रात मां के बर्तन धोने के दौरान आस—पास खेल रहा था। इस दौरान देर रात मां का घर में ही बने शौचालय में जाना हुआ। तभी आठ माह का बालक खेलते हुये पानी की भरी बाल्टी के पास पहुंच गया और वह किसी तरह पानी की भरी बाल्टी में गिर गया। जब तक मां निकल कर आयी, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। उसे परिजन आस—पास दिखाने ले गये, पर सबने मना कर दिया। बच्चे की मौत पर परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें—

टूंडला विधानसभा उप चुनाव को लेकर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बड़ी घोषणा, सुनील चित्तौड़ के नाम पर लगाई मुहर

काम में व्यस्त हो गई थी मां
बाथरूम से आने के बाद मां अपने घर के काम में व्यस्त हो गई थी और मासूम खेलते हुए बाथरूम में पहुंच गया था। जिसका मां को ध्यान नहीं रहा। कुछ देर बाद जब मां को बच्चे की याद आई तो उन्होंने तलाश शुरू की। बाथरूम में पहुंचने पर मासूम का शव बाल्टी में पड़ा था। जिसे देखकर मां की चीख निकल गई थी।